रुपयों के विवाद में ठेकेदार पर चाकू से हमला:देवास में निर्माणधीन मकान मालिक के बेटे ने किया वार; दोस्त ने पहुंचाया अस्पताल
देवास में रुपयों के लेनदेन को लेकर एक ठेकेदार पर चाकू से हमला किया गया। घटना सोमवार रात बालगढ़ रोड स्थित पालनगर चौराहे की है। पीड़ित गुलरेज खान (31) सिल्वर कॉलोनी का रहने वाला है। वो जैतपुरा के पास लाल गड्ढा में चरण सिंह चौहान का मकान बना रहा था। रुपयों के विवाद को लेकर चरण सिंह के बेटे लाखन सिंह ने गुलरेज पर चाकू से हमला कर दिया। घायल गुलरेज को उसके साथी अजय ने बाइक से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने गुलरेज की शिकायत पर आरोपी लाखन सिंह के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Admin