राज्य कुश्ती अकादमी की प्रतिभा चयन ट्रायल बीना में आज:12 से 18 साल के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे, कल सागर के खेल परिसर में होगा ट्रायल
मध्यप्रदेश राज्य कुश्ती अकादमी भोपाल के तत्वावधान में साल 2025 के लिए कुश्ती प्रतिभा चयन ट्रायल 10 जून मंगलवार को बीना के खेल परिसर में होगा। ट्रायल सुबह 9 बजे से शुरू होंगे। वहीं, 11 जून बुधवार को सागर खेल परिसर में ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। बीना में 10 जून को कुश्ती ट्रायल
खिलाड़ियों को 10 जून को सुबह 9:30 बजे तक बीना खेल परिसर में पहुंचना होगा। साथ में आधार कार्ड, अंकसूची, जन्म प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आना जरूरी है। ट्रायल में शामिल होने के लिए प्रथम चरण में प्रतिभा चयन प्रक्रिया चलाई जाएगी। अधिक जानकारी के लिए विकासखंड समन्वयक डॉली अवस्थी (मोबाइल: 9340989149) से संपर्क किया जा सकता है। सागर में 11 जून को कुश्ती ट्रायल
11 जून बुधवार को सुबह 9:30 बजे से सागर खेल परिसर में ट्रायल होंगे। इसमें भी वही दस्तावेज अनिवार्य होंगे। इच्छुक खिलाड़ी की आयु 1 जनवरी 2025 की स्थिति में 12 वर्ष से कम और 18 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। जानकारी के लिए प्रेमनेती राय (मोबाइल: 9754289234) से संपर्क करें। चयन में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आवास, भोजन और यात्रा की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। महिला हॉकी अकादमी के लिए ट्रायल 11 जून को सागर में
मध्यप्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी भोपाल द्वारा वर्ष 2025 के लिए महिला हॉकी प्रतिभा चयन ट्रायल 11 जून बुधवार को शाम 4 बजे से खेल परिसर सागर में होगा। खिलाड़ियों को चयन स्थल पर आधार कार्ड, अंकसूची, जन्म प्रमाण पत्र और फोटो के साथ समय पर पहुंचना होगा। आयु सीमा वही रहेगी- 12 से 18 वर्ष के बीच। इस ट्रायल से जुड़ी जानकारी के लिए उमेशचंद्र मौर्य (मोबाइल: 9380049142) से संपर्क किया जा सकता है।
Admin