यूपी के युवक की हरियाणा में हॉकी-डंडों से पीटकर हत्या:जिम संचालक साथियों संग किडनैप कर जंगल ले गया; इंस्टाग्राम पर VIDEO भी डाला
हरियाणा के फरीदाबाद में जिम संचालक ने साथियों के साथ मिलकर UP के रहने वाले 20 साल के युवक को पहले वैन में किडनैप किया। फिर जंगल ले जाकर हॉकी-डंडों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने हत्या का वीडियो भी बनाया। फिर बैकग्राउंड में पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख का जेल-2 गाना लगाकर उसे इंस्टाग्राम पर भी डाल दिया। यह वीडियो परिजनों तक पहुंचा तो उन्होंने पुलिस को भी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अभी जिम संचालक और उसका साथी फरार है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि मरने वाला युवक आकाश भी इनका दोस्त ही था। किसी शादी समारोह में जिम संचालक और उसके साथ के साथ मरने वाले युवक का झगड़ा हुआ था, जिसकी रंजिश में आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। युवक से मारपीट की PHOTOS... यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए हत्या का पूरा मामला... इंस्टाग्राम पर डाला आकाश पर हमले का वीडियो
पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी कि 15 जुलाई को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला गया। इसमें कुछ युवक जंगल में बने रास्ते पर आकाश पर हॉकी-डंडों हमला करते दिखाई दे रहे थे। परिवार को यह वीडियो मिला तो उन्होंने पुलिस के पास भेज दिया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और वीडियो में दिखाई दे रहे 5 युवकों को गिरफ्तार कर लिया। 5 माह पहले शादी समारोह में हुए झगड़े की बात सामने आई
पुलिस के मुताबिक, मामले की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मरने वाले युवक आकाश और आरोपियों के बीच फरवरी 2025 महीने में एक शादी समारोह के दौरान किसी मामूली बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पकड़े गए आरोपियों में तारीफ, विकास, सूरज, अल्ताफ और एक अन्य है। अभी दो फरार बताए गए है। मुख्य आरोपी सहित दो फरार, पुलिस दे रही दबिश
पुलिस के मुताबिक, इस मामले के मुख्य आरोपी सोहिल और साहिल अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, जिनकी तलाश जारी है। आकाश का झगड़ा सोहिल और साहिल के साथ ही हुआ था। सोहिल बल्लभगढ़ के सेक्टर 62 में जिम चलाता है। पुलिस ने सातों आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मृतक का पोस्टमॉर्टम फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में कराया गया है।
Admin