मोदी लगातार लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे PM:इंदिरा गांधी का 4077 दिनों का रिकॉर्ड तोड़ा, नेहरू से 2048 दिन पीछे

मोदी लगातार लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे PM:इंदिरा गांधी का 4077 दिनों का रिकॉर्ड तोड़ा, नेहरू से 2048 दिन पीछे
नरेंद्र मोदी भारत के लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे PM बन गए हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 4077 दिनों (24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977) का रिकॉर्ड तोड़ा है। PM मोदी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री पद पर 4078 दिन पूरे कर लिए हैं। सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड जवाहरलाल नेहरू के नाम है। वो 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक यानी लगातार कुल 6126 दिन तक इस पद पर रहे। PM मोदी नेहरू के रिकॉर्ड से 2048 दिन पीछे हैं। हालांकि, PM मोदी पहले ही तीन लगातार लोकसभा चुनाव (2014, 2019, 2024) जीतने के मामले में नेहरू की बराबरी कर चुके हैं। अगर वो 2029 का लोकसभा चुनाव जीतने के बाद प्रधानमंत्री बनते हैं तो लगातार PM बनने का रिकॉर्ड भी टूट सकता है। PM मोदी सबसे लंबे समय तक निर्वाचित नेता मोदी 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। इसके बाद 26 मई 2014 से प्रधानमंत्री बने। इस तरह वो एक चुने हुए सरकार के मुखिया का कार्यभार राज्य-केंद्र (24 साल से ज्यादा) में संभालने वाले पहले भारतीय नेता बने हैं। मोदी स्वतंत्रता के बाद जन्मे पहले प्रधानमंत्री हैं। साथ ही पहले गैर-कांग्रेस प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने 2 कार्यकाल पूरे किए और सबसे लंबे समय तक पद पर रहे। लगातार 6 चुनावों में पार्टी को जीत दिलाई न्यूज एजेंसी ने सरकारी अधिकारी के हवाले से बताया कि मोदी भारत के इकलौते नेता हैं जिन्होंने लगातार छह चुनावों में पार्टी का नेतृत्व कर जीत हासिल की है। गुजरात विधानसभा चुनाव 2002, 2007 और 2012 में, और लोकसभा चुनावों 2014, 2019 और 2024 में। PM मोदी का राजनीति करियर- 2 ग्राफिक्स में समझिए... --------------------------------- ये खबर भी पढ़ें... मोदी की उम्मीदवारी पर आडवाणी बोले- BJP दिशा भटक रही:नरेंद्र मोदी को PM बनाने के लिए RSS ने कैसे खोले रास्ते 9 जून 2013 की घटना है। गोवा में BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आखिरी दिन था। तब के पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह सबसे आखिर में भाषण देने आए। 25 मिनट तक राजनाथ ने सामान्य चुनावी बातें कीं और पार्टी नेताओं के बड़े दिल की तारीफ की। पूरी खबर पढ़ें...