मोदी बोले- किसानों-पशुपालकों के हितों से समझौता नहीं:टैरिफ का जिक्र किए बिना कहा- इसकी कीमत चुकानी होगी; अमेरिका इन सेक्टर में एंट्री चाहता है

मोदी बोले- किसानों-पशुपालकों के हितों से समझौता नहीं:टैरिफ का जिक्र किए बिना कहा- इसकी कीमत चुकानी होगी; अमेरिका इन सेक्टर में एंट्री चाहता है
PM नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अमेरिकी टैरिफ का जिक्र किए बिना कहा कि हमारे लिए अपने किसानों का हित सर्वोच्च प्राथमिकता है। भारत अपने किसानों, पशुपालकों और मछुआरे भाई-बहनों के हितों के साथ कभी भी समझौता नहीं करेगा। PM मोदी ने गुरुवार को दिल्ली में एमएस स्वामीनाथन शताब्दी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कहा, 'मैं जानता हूं कि व्यक्तिगत रूप से मुझे बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी, लेकिन मैं इसके लिए तैयार हूं।' PM मोदी का यह बयान अमेरिका के भारत पर 50% टैरिफ के ऐलान के एक दिन बाद आया। दरअसल अमेरिका भारत के एग्रीकल्चर और डेयरी सेक्टर में अपनी शर्तों के साथ एंट्री चाहता है। कई दौरों की मीटिंग के बाद भारत इस पर तैयार नहीं है। भारत से अमेरिका भेजे जाने वाले सामानों पर आज, यानी 7 अगस्त से 25% टैरिफ लगेगा। वहीं 25% एक्स्ट्रा टैरिफ 27 अगस्त से लागू होगा। इससे भारतीय सामान अमेरिकी बाजार में महंगे हो जाएंगे। उनकी मांग कम हो सकती है। वहां के इंपोर्टर्स अन्य देशों से सामान मंगा सकते हैं। एग्रीकल्चर और डेयरी सेक्टर पर मतभेद, 5 पॉइंट मोदी की स्पीच की 3 बड़ी बातें, कहा- हमने किसानों को आत्मबल दिया टैरिफ पर 6 दौर की बात, अमेरिकी दल बात करने 24 अगस्त को आएगा ट्रम्प ने भले भारत पर 50% टैरिफ लगाया हो, पर दोनों देशों के बीच ट्रेड डील पर बातचीत जारी है। अमेरिकी दल छठे दौर की बातचीत के लिए 24 अगस्त को भारत आएगा। डील पर अमेरिका भी चिंता में है। बड़े देशों में केवल चीन से बात बनी है। वहीं, टैरिफ को लेकर ट्रम्प घर में ही घिर गए हैं। ------------------- ये खबरें भी पढ़ें अमेरिका में 100 साल में सबसे ज्यादा टैरिफ: हर अमेरिकी को सालाना ₹2 लाख का नुकसान अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी के बजट लैब के अनुमान के मुताबिक अमेरिका में औसत टैरिफ रेट 18.3% हो चुका है। यह 100 साल में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 1909 में अमेरिका में औसत टैरिफ रेट 21% था। ज्यादा टैरिफ होने से अमेरिकी परिवारों को इस साल औसतन 2400 डॉलर (2 लाख रुपए) का एक्स्ट्रा खर्च उठाना पड़ेगा। पहले वे जो विदेशी सामान 100 डॉलर में खरीद रहे थे, अब उन्हें 118.3 डॉलर देना होगा। पूरी खबर पढ़ें... भारत पर टैरिफ बढ़ाकर ट्रम्प बोले- अभी बहुत कुछ बाकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत पर और ज्यादा प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी है। उन्होंने बुधवार रात पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा, 'अभी सिर्फ 8 घंटे ही हुए हैं। अभी तो बहुत कुछ होना बाकी है। बहुत सारे सेकेंडरी सैंक्शंस आने वाले हैं।' ट्रम्प ने भारत पर 25% एक्स्ट्रा टैरिफ लागू करने को लेकर पूछे गए सवाल पर यह जवाब दिया। ट्रम्प से पूछा गया था कि अमेरिका ने भारत पर ही क्यों सख्ती की, जबकि चीन जैसे और देश भी रूस से तेल खरीद रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें