मंडी में बादल फटा, 3 कमरों का मकान क्षतिग्रस्त:ब्यास नदी उफान पर, कई घरों में घुसा पानी; कोल-डैम से छोड़ा पानी, पंजाब में अलर्ट
हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बीती रात से भारी बारिश हो रही है। मंडी में चच्योट के कटवानी नाले में मंगलवार सुबह 6 बजे बादल फटने से 3 कमरों का मकान टूट गया। परिवार के लोगों ने भागकर जान बचाई। मगर उनका सारा सामान बाढ़ में बह गया। मंडी के बल्ह विधानसभा क्षेत्र में कई घरों में पानी और मलबा घुस गया। मंडी में ब्यास नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। इसका पानी पंचवक्त्र मंदिर के प्रांगण तक पहुंचने से डेढ़ फीट नीचे है। हनुमान घाट पर हनुमान की मूर्ति जलमग्न हो गई है। मंडी में 24 घंटे के दौरान 151 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इससे नदी-नाले उफान पर हैं। जगह-जगह लैंडस्लाइड हो रहे हैं। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन मंडी के 4 मील, 9 मील और कैंचीमोड के पास रुका पड़ा है। इस बीच कोल-डैम प्रबंधन ने पानी का इन्फ्लो देखते हुए सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर बांध से पानी छोड़ा। पानी छोड़ने के बाद सतलुज का वाटर लेवल 4-5 मीटर बढ़ा है। इसे देखते पंजाब के लोगों को भी सतर्क रहने और नदी किनारे नहीं जाने की सलाह दी गई है। बारिश से नुकसान के PHOTOS... मौसम के वीडियो और पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग देखें...
Admin