भास्कर अपडेट्स:दिल्ली के तिलक नगर में दो दोस्तों ने एक-दूसरे की चाकू मारकर हत्या की

भास्कर अपडेट्स:दिल्ली के तिलक नगर में दो दोस्तों ने एक-दूसरे की चाकू मारकर हत्या की
दिल्ली के तिलक नगर में रविवार रात दो दोस्तों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस को खबर मिलते ही ख्याला और तिलक नगर थाने की टीम वहां पहुंची।पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। झगड़े के कारणों की जांच चल रही है। आज की अन्य बड़ी खबरें... मुंबई एयरपोर्ट पर विदेशी महिला के पेट से निकली 600 ग्राम कोकीन, तस्करी के आरोप में गिरफ्तार मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 43 साल की केन्याई महिला को पेट में कोकीन की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। खुफिया जानकारी के आधार पर, DRI के अधिकारियों ने उसे हिरासत में लिया। जेजे अस्पताल में जांच के दौरान उसके पेट से 665.5 ग्राम कोकीन के छह कैप्सूल बरामद किए गए। महिला की पहचान फ्लोरेंस इंदांगसी के रूप में हुई है। उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।