भास्कर अपडेट्स:दिल्ली के गढ़ी न्यू उस्मानपुर में फैक्ट्री की छत गिरी, 2 कर्मचारी घायल

भास्कर अपडेट्स:दिल्ली के गढ़ी न्यू उस्मानपुर में फैक्ट्री की छत गिरी, 2 कर्मचारी घायल
दिल्ली के गढ़ी न्यू उस्मानपुर में एक फैक्ट्री की छत गिरने से दो कर्मचारी घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को बताया कि घटना बीती शाम करीब 6 बजे की है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 290 (लापरवाह आचरण), 125A (मानव जीवन को खतरे में डालना) और 3(5) (संयुक्त दायित्व) के तहत मामला दर्ज किया है। आज की अन्य बड़ी खबरें... ओडिशा के कंधमाल में दो नाबालिग छात्राएं गर्भवती पाई गईं ओडिशा के कंधमाल जिले के दो सरकारी छात्रावासों में पढ़ने वाली कक्षा 10 की दो छात्राएं गर्भवती पाई गईं। ये खुलासा तब हुआ जब गर्मी की छुट्टियों के बाद दोनों लड़कियों ने सैनिटरी नैपकिन लेने से इनकार कर दिया। शक होने पर उन्हें अस्पताल भेजा गया, जहां जांच में उनकी गर्भावस्था की पुष्टि हुई। ये घटनाएं टुमुड़ीबांध ब्लॉक के दो अलग-अलग स्कूलों से जुड़ी हैं। पुलिस ने कोटगढ़ और बेलघर थानों में अलग-अलग मामले दर्ज कर लिए हैं और जांच जारी है।