भारत-पाकिस्तान मैच सितंबर में हो सकता है:एक ही ग्रुप में होने की संभावना; एशिया कप 2025 भारत की मेजबानी में UAE में खेला जाएगा
भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला फिर देखने को मिल सकता है। ये मैच एशिया कप 2025 में खेले जाएंगे। एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने एशिया कप 2025 की मेजबानी भारत को सौंपी है। टूर्नामेंट सितंबर में UAE में खेला जाएगा। यह फैसला गुरुवार को ढाका में आयोजित ACC की बैठक में लिया गया, जिसमें सभी 25 सदस्य देशों ने हिस्सा लिया। BCCI की ओर से उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला वर्चुअली जुड़े। BCCI के एक अफसर ने बताया कि भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा। भारत और PAK ने आपसी सहमति से 2027 तक सभी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में न्यूट्रल वेन्यू पर खेलने का फैसला किया है। ब्रॉडकास्टर्स व स्पॉन्सर्स की मांग को देखते हुए भारत-पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा जा सकता है। इससे 3 मैच होने की संभावना है। पहला लीग स्टेज में, फिर सुपर सिक्स में भी कम से कम एक मुकाबला हो सकता है। यदि दोनों टीमें फाइनल में पहुंचती हैं, तो तीसरा मुकाबला भी संभव है। भारत का एशिया कप में दबदबा
एशिया कप की शुरुआत 1984 में हुई थी और अब तक यह 16 बार हो चुका है। भारत ने सबसे अधिक 8 बार खिताब जीता है, जबकि श्रीलंका ने 6 और पाकिस्तान ने 2 बार यह ट्रॉफी अपने नाम की है। चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया के मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेले गए थे इस साल फरवरी में हुई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया पाकिस्तान नहीं गई थी। भारत के सभी मैच UAE में कराए गए थे, यही नहीं एक सेमीफाइनल और फाइनल भी UAE में ही हुआ था। भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हरा कर खिताब अपने नाम किया था। विमेंस वनडे वर्ल्ड कप हाइब्रिड मॉडल पर
अक्टूबर में भारत में होने वाला विमेंस वनडे वर्ल्ड कप हाइब्रिड मॉडल पर खेला जा रहा है। पाकिस्तान के सभी मैच श्रीलंका में होंगे। इस टूर्नामेंट में भारत-पाक की विमेंस टीम लीग में आमने-सामने होंगी। वहीं, 2026 में इंग्लैंड में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय विमेंस और पाकिस्तान विमेंस टीम लीग के दौरान भिड़ेंगी। मुंबई हमले के बाद से द्विपक्षीय सीरीज बंद
2008 के मुंबई हमले के बाद से भारत-पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज बंद हैं। अब दोनों टीमें केवल ICC और ACC टूर्नामेंट में एक-दूसरे का सामना करती हैं। ऐसे में जब भी भारत-पाकिस्तान मैच होता है तो दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजरें इस मुकाबले पर टिकी होती हैं। ऐसे में आयोजक और ब्रॉडकास्टर भारत-पाकिस्तान मैच से ज्यादा से ज्यादा कमाई करते हैं। ------------------------- एशिया कप हॉकी- पाकिस्तान टीम भारत नहीं आएगी:सुरक्षा को लेकर चिंता जताई; भारत भी PAK में चैंपियंस ट्रॉफी खेलने नहीं गया था पाकिस्तान हॉकी टीम भारत में होने वाले एशिया कप में भाग लेने के लिए नहीं आएगी। पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) को बताया कि भारत में मौजूदा हालात और सुरक्षा चिंताओं के कारण यह फैसला लिया है। पूरी खबर पढ़ें...
Admin