फ्रांसीसी महिला बोली- सुअरों के घर जैसा बना गुरुग्राम:जानवरों जैसे रह रहे; मंत्री राव इंद्रजीत भी कह चुके- इंटरनेशनल बेइज्जती होती है

फ्रांसीसी महिला बोली- सुअरों के घर जैसा बना गुरुग्राम:जानवरों जैसे रह रहे; मंत्री राव इंद्रजीत भी कह चुके- इंटरनेशनल बेइज्जती होती है
हरियाणा के गुरुग्राम में जगह जगह बिखरे कचरे के ढेर और जलभराव से एक बार फिर साइबर सिटी की फजीहत हुई है। इस बार मामला फ्रांसीसी महिला मैथिडे आर से जुड़ा है। मैथिडे आर लंबे समय से गुरुग्राम में रह रही हैं और उन्होंने एक भारतीय से शादी की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर गुरुग्राम की कुछ फोटो डालकर अपनी भड़ास निकाली है। लोकल अथॉरिटी से मैथिडे इतनी गुस्सा हैं कि उसने गुरुग्राम की तुलना सुअर के घर से कर डाली। उनका कहना है कि यहां रहना पूरी तरह अभिशप्त है। उन्होंने यहां तक कहा कि लोग अच्छा जीवन जीने के लिए टैक्स दे रहे हैं, लेकिन उस पैसे से अफसरों के महल बन रहे हैं। बता दें कि इससे पहले जेट एयरवेज के पूर्व CEO संजीव कपूर ने भी गुरुग्राम के सेक्टर 44 में सड़क किनारे फैले कूड़े की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा था कि यह शर्म की बात है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत भी इसे लेकर अफसरों को फटकार लगा चुके हैं। यहां जानिए फ्रांसीसी महिला ने गुरुग्राम को लेकर क्या-क्या कहा... एनीमल और एन्वायरंमेंट लवर हैं मैथिडे मैथिडे के एक्स बायो के हिसाब से वे एनीमल और एन्वायरंमेंट लवर हैं। एक्स पर उनके 506 फॉलोअर्स है, जबकि वे 74 लोगों को फॉलो करती हैं। एक्स पर उनकी 313 पोस्ट और वीडियो हैं। वीडियो गैलरी में 66 वीडियो उन्होंने केवल पर्यावरण से ही जुड़े डाल रखे हैं। जेट एयरवेज के पूर्व CEO ने भी उठाए थे सवाल... स्थिति पहले से भी बदतर हो गई है 18 दिन पहले गुरुग्राम में सड़कों पर फैले कचरे को लेकर जेट एयरवेज के पूर्व CEO संजीव कपूर ने अधिकारियों पर तंज कसा था। उन्होंने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर सेक्टर 44 में सड़क किनारे फैले कूड़े की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा था कि ​​महीनों बाद, स्थिति पहले से भी बदतर हो गई है, शर्म की बात है।@MunCorpGurugram @DC_Gurugram @cmohry को न तो इस धरती का सम्मान है, न टैक्स देने वाले नागरिकों का और न ही गायों का और आप हरियाणा में डिज्नीलैंड बनाना चाहते हैं? हास्यास्पद!" प्रधानमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की थी संजीव कपूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी टैग करते हुए तत्काल हस्तक्षेप की अपील की थी। ​​उन्होंने लिखा कि @narendramodi जी, कृपया कुछ कीजिए! #स्वच्छ भारत। कार के अंदर से ली गई इन तस्वीरों में गूगल मैप्स से लिया गया स्क्रीनशॉट भी शामिल किया गया है। ताकि अधिकारियों और सरकार के नुमाइंदों को सच्चाई का पता चल सके। केंद्रीय राव इंद्रजीत भी लगा चुके हैं अफसरों को फटकार करीब दो माह पहले केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने गुरुग्राम की वाटर लॉगिंग (जलभराव) की समस्या का समाधान न होने पर अधिकारियों को खूब फटकार लगाई थी। उन्होंने कहा था कि जलभराव के कारण शहर की इंटरनेशनल लेवल पर फजीहत हो रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। अधिकारियों से सवाल किया था कि आखिर हर साल एक ही समस्या क्यों दोहराई जाती है, जबकि इसके समाधान के लिए पहले से योजनाएं बनाई जाती हैं। इस बार अधिकारी मानसून से पहले ही तैयारी पूरी कर लें, ताकि गाज न गिरे। -------------------------- गुरुग्राम के हालात से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें... गुरुग्राम में सफाई पर जेट-एयरवेज के Ex CEO का तंज:संजीव कपूर ने लिखा- डिज्नीलैंड बनाना चाहते हो...शर्म करो; PM से हस्तक्षेप की अपील गुरुग्राम में सड़कों पर फैले कचरे को लेकर जेट एयरवेज के पूर्व सीईओ संजीव कपूर ने अधिकारियों पर तंज कसा है। गुरुग्राम अपने चमचमाते कॉर्पोरेट कार्यालयों, मॉल्स और हाई-राइज अपार्टमेंट्स के लिए जाना जाता है। करीब एक करोड़ की आबादी का शहर लंबे समय से कचरा प्रबंधन की समस्या से जूझ रहा है। (पूरी खबर पढ़ें) राव इंद्रजीत बोले- जलभराव से इंटरनेशनल बेइज्जती हो रही:मंत्री ने गुरुग्राम के अफसरों को 6 महीने का टाइम दिया, बोले- बर्दाश्त के बाहर हुआ केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने गुरुग्राम की वाटर लॉगिंग (जलभराव) की समस्या का समाधान न होने पर अधिकारियों को खूब फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि जलभराव के कारण शहर की इंटरनेशनल लेवल पर फजीहत हो रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। (पूरी खबर पढ़ें)