पंजाब AAP से विधायकी छोड़ने वाली अनमोल मान की चर्चा:मॉडलिंग-सिंगिंग के लिए पढ़ाई छोड़ी, मिस मोहाली रहीं, बयानों से बढ़ी मुसीबत
पंजाब में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) की खरड़ से विधायक पूर्व मंत्री व सिंगर अनमोल गगन मान सुर्खियों में हैं, क्योंकि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही वह राजनीति छोड़ने का ऐलान तक कर चुकी हैं। अनमोल गगन मान मिस मोहाली रहीं, पंजाबी गाने गाकर लोगों का दिल जीता और पहचान बनाई। इसके बाद साल 2020 में राजनीति में आई और 2022 में विधायक भी बन गईं। AAP सरकार ने उन्हें मंत्री बनाया। अपने इस छोटे से राजनीतिक करियर में मान अपनी बयानबाजी को लेकर सुर्खियों में रहीं। इनमें 5 मिनट में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) देंगे, अधिकारी मेरे नाम से पैसे मांग रहे और काम नहीं किया तो सियासत छोड़ने वाले बयान प्रमुख हैं। इन बयानों से इनकी फजीहत भी बढ़ी थी। पढ़िए, अनमोल गगन मान की पूरी प्रोफाइल और उनके बयान, जिनसे उन्होंने सुर्खियां बटोरीं... जन्म से सिंगर बनने तक का सफर... राजनीति में आने और मंत्री बनने तक की कहानी... अनमोल के 3 बयान, जो चर्चा में रहे... शादी भी राजनीतिक परिवार में की
अनमोल की शादी चंडीगढ़ के एडवोकेट शाहबाज सोही से 16 जून 2025 को हुई। शाहबाज सोही के पिता रविंदर सिंह कुक्कू सोही डेराबस्सी निर्वाचन क्षेत्र (तब बनूड निर्वाचन क्षेत्र) के बड़े कांग्रेसी नेता थे, जिनकी 2002 के विधानसभा चुनावों से पहले अचानक मृत्यु हो गई थी। फिर शाहबाज सोही की मां शीलम सोही ने बनूड़ विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में शीलम सोही ने अकाली दल के तत्कालीन वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री दिवंगत कैप्टन कंवलजीत सिंह को कड़ी टक्कर दी थी। हालांकि, वह 714 वोट के मामूली अंतर से हार गई थीं। शाहबाज सोही के दादा बलबीर सिंह बलटाना भी बनूड़ निर्वाचन क्षेत्र से आजाद विधायक रह चुके हैं।
Admin