पंजाब-हरियाणा में बाढ़, 48 की मौत:हिमाचल के कुल्लू में लैंडस्लाइड; दिल्ली में यमुना का पानी सड़कों पर, फ्लाईओवर धंसा
पंजाब के सभी 23 जिलों में बाढ़ आ गई है। 1,655 गांवों में 3.55 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। राज्य में सभी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी की छुट्टियां 3 सितंबर से बढ़ाकर 7 सितंबर कर दी गई हैं। 1 अगस्त से 3 सितंबर तक बाढ़ में 37 लोगों की मौत हुई है। पठानकोट में 3 लापता हैं। हरियाणा के कई इलाके भी बाढ़ में डूबे हैं। राज्य में 11 लोगों की मौत हुई है। हिसार, पंचकूला, अंबाला और रोहतक में सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। दिल्ली से पानी छोड़ने से फरीदाबाद में यमुना खतरे के निशान तक पहुंच गई है। इधर, दिल्ली में यमुना का पानी शहर के अंदर घुस गया है। गुरुवार सुबह मॉनेस्ट्री मार्केट में सड़क पर एक फीट तक पानी भर गया। मयूर विहार फेज-1 के पास बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए बने राहत शिविरों में यमुना का पानी भर गया। अलीपुर में नेशनल हाईवे-44 पर फ्लाईओवर का एक हिस्सा धंस गया। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में गुरुवार सुबह लैंडस्लाइड में दो घर ढह गए। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। 6 लोग अंदर फंस गए हैं। कुल्लू में बुधवार को भी लैंडस्लाइड हुई थी। मलबे में दबे एक NDRF जवान को 24 घंटे बाद आज रेस्क्यू किया गया। देशभर में बाढ़-बारिश की तस्वीरें... देशभर के राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझें... देशभर के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...
Admin