पंजाब बाढ़ग्रस्त घोषित, सेना की मदद मांगी:वड़िंग बोले- पीड़ितों की सेवा कर लौट रहे कांग्रेस ब्लॉक प्रधान की गोली मारकर हत्या की

पंजाब बाढ़ग्रस्त घोषित, सेना की मदद मांगी:वड़िंग बोले- पीड़ितों की सेवा कर लौट रहे कांग्रेस ब्लॉक प्रधान की गोली मारकर हत्या की
पंजाब के सभी 23 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश को आपदा प्रभावित घोषित करते हुए सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं और स्कूल-कॉलेजों की छुट्टियां 7 सितंबर तक बढ़ा दी गई हैं। साथ ही CM भगवंत मान ने 5 सितंबर को कैबिनेट मीटिंग भी बुला ली है। सतलुज, घग्गर और रावी नदी के उफान से कपूरथला, जालंधर और पटियाला समेत कई जिलों में हालात बिगड़ गए हैं। सुभानपुर-ढिलवां के पास जालंधर-अमृतसर हाईवे का एक हिस्सा धंस गया। जालंधर में सतलुज नदी के ओवरफ्लो से 30 गांवों में पानी घुस गया, जबकि बरनाला में मकान गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। कई प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीण खुद बांध मजबूत करने और बचाव कार्यों में जुटे हैं, वहीं प्रशासन, सेना और एनडीआरएफ राहत और रेस्क्यू में लगे हुए हैं। इस बीच, पटियाला, बरनाला, फाजिल्का और नवांशहर में जिला उपायुक्तों ने लोगों को अलर्ट जारी किया है और सेना की मदद भी मांगी गई है। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने आज सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बाढ़ पीड़ितों की सलामती की दुआ मांगी। वहीं, AAP सांसद राघव चड्ढा ने सांसद निधि से 3.25 करोड़ रुपए जारी किए हैं। हालात का जायजा लेने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल गुरुवार (4 सितंबर) को पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। उधर, पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि तरनतारन में पट्‌टी ब्लॉक के कांग्रेस प्रधान गुरमेल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह बाढ़ प्रभावितों की सेवा कर घर आ रहे थे। इसी दौरान उन्हें गोली मारी गई। पंजाब में बाढ़-राहत कार्य के PHOTOS... पंजाब में बाढ़ की मौजूदा स्थिति... राहत और बचाव कार्य... पंजाब के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा ने एक आधिकारिक पत्र जारी कर पूरे राज्य को आपदा प्रभावित घोषित कर दिया है। पत्र में बताया गया है कि लगातार बारिश और डैम से पानी छोड़े जाने के कारण राज्य के 1200 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में हैं और लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों और विभागों को पत्र में 6 निर्देश भी दिए हैं। मुख्य सचिव के 6 आदेश, जो अब होंगे लागू.... पंजाब में डैमों की स्थिति... मौसम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए...