नेचुरल तरीके से पके हुए आम मिलेंगे:आज से आम महोत्सव 8.0 की शुरुआत, शुगरफ्री पसंद करने वालों के लिए भी खास आम
राजधानी भोपाल के बिट्टन मार्केट स्थित नाबार्ड क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में आज से ‘राज्य स्तरीय आम महोत्सव 8.0’ का आगाज होने जा रहा है। यह आयोजन 14 जून तक चलेगा। इस दौरान मध्यप्रदेश के आदिवासी जिलों से लाए गए प्राकृतिक और रसायनमुक्त आमों की 15 से अधिक किस्में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगी। इस साल महोत्सव में नूरजहां आम बिक्री के लिए रखा गया है। अब तक यह आम केवल प्रदर्शनी का हिस्सा होता था। आलीराजपुर जिले के कट्ठीवाड़ा क्षेत्र में केवल 10 पेड़ों पर उगने वाला यह आम 1.1 किलो से ज्यादा भारी होता है और इसकी कीमत 2,000 रुपए प्रति किलो है। इसकी खेती चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि हल्की हवा में भी इसका भारी फल गिर सकता है। शुगर के मरीजों के लिए उपयुक्त ‘सुंदरजा’ आम
रीवा जिले के गोविंदगढ़ क्षेत्र से लाया गया GI टैग प्राप्त सुंदरजा आम भी खास आकर्षण रहेगा। यह आम फाइबर-फ्री होता है और शुगर मरीजों के लिए उपयुक्त माना जाता है। इसकी मिठास और गुणवत्ता इसे विशेष बनाती है। नाबार्ड की चीफ जनरल मैनेजर सी. सरस्वी ने बताया कि वाड़ी परियोजनाओं से जुड़े आदिवासी परिवारों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना, उनकी आजीविका को सशक्त करना और विपणन कौशल विकसित करना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। आम महोत्सव “वाड़ी से थाली तक” की अवधारणा को साकार करता है। ये किस्में भी रहेंगी उपलब्ध
Admin