'दाढ़ी-टोपी और मस्जिद देखकर सोचते हो हम बांग्लादेशी हैं':AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान बोले-बंटवारे के वक्त सीमांचल करवट बदलता तो भारत के 2 टुकड़े हो जाते
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन पहले सेशन में सदन में SIR के मुद्दे पर चर्चा हुई। AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान SIR के विरोध सदन में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने डॉक्यूमेंट्स में आ रही परेशानियों को लेकर सवाल उठाया। अख्तरुल ईमान ने कहा, 'हमारी दाढ़ी-टोपी देखकर, हमारे मस्जिदों की मीनारों को देखकर आपको लगता है यहां भारतवासी नहीं है बांग्लादेशी हैं।' 'मैं बताना चाहता हूं जिस वक्त देश का बंटवारा हो रहा था। पाकिस्तान के दो टुकड़े हो गए थे। अगर सीमांचल करवट बदल लेता तो भारत के भी दो टुकड़े हो जाते।' वहीं, माले विधायक महबूब आलम ने कहा, ' SIR के माध्यम से चुनाव आयोग के जरिए केंद्र सरकार गरीब-पिछड़ा-दलित को वोट से वंचित करने की साजिश कर रही है।' 'ये 780 पन्ने के एफिडेविट में न घुसपैठिए का नाम है, न शब्द है।ये लोग घुसपैठिए का जिक्र कर मुस्लिमों को गाली दे रहे हैं। उन्होंने कहा, 'कल का सदन उपमुख्यमंत्री के अभद्र आचरण के कारण स्थगित हुआ।' तेजस्वी ने सदन में मांगी माफी, कहा- गलती हुई तो खेद है इससे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सदन में माफी मांगी। उन्होंने कहा, 'हम सब एक ही मकसद से आते हैं कि बिहार का विकास हो।' 'ये आखिरी सत्र है, अगर हमसे या हमारी पार्टी से 5 साल में कुछ गलती हुई हो या ठेस पहुंची हो तो हम माफी मांगना चाहेंगे, लेकिन ये दोनों तरफ से होना चाहिए।' तेजस्वी ने आगे कहा, 'इलेक्शन कमीशन का काम है निष्पक्ष चुनाव कराना और आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में जो 700 पन्नों का रिट दिया है, उसमें भी कहीं भी विदेशी शब्द नहीं आया है। अगर कोई विदेशी भी आया है तो गलती केंद्र सरकार की है।' 'ये सब मुद्दों से भटकाने वाली बात है। हम बस इतना चाहते हैं कि किसी भी वोटर का नाम लिस्ट से न कटे। कल जेडीयू के सांसद और विधायक ने भी यही बात कही है। मैं चाहता हूं कि सीएम ये आश्वासन दें कि किसी भी बिहारी का नाम नहीं कटेगा।' सदन में किसने क्या कहा- सदन के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले सदन के बाहर काले कपड़े में विपक्षी दल के नेताओं सदन के मेन गेट पर प्रदर्शन किया। महागठबंधन के नेता बिहार में चुनाव बहिष्कार की बात की। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा, 'लाखों वोटर्स का नाम कट गया है। लाखों के हटाए जा चुके हैं। अब बस अंतिम लिस्ट जारी होना है।' 'हमें चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं है। जरूरत पड़ेगी को हम सभी विपक्ष की पार्टियां मिलकर चुनाव का बहिष्कार करेंगे।' वहीं, मंत्री और BJP विधायक श्रवण कुमार का कहना है कि विपक्ष के हार की डर से चुनाव बहिष्कार की बात कर रहे हैं। विधान परिषद में पेश होंगे कई अहम विधेयक विधान परिषद में गुरुवार को बिहार जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रीकरण (संशोधन) नियमावली 2025, बिहार राजभाषा संवर्ग नियमावली 2014 समेत कई प्रति को सदन की मेज पर रखा जाएगा। ------------------------------- ये खबर भी पढ़ें... ------------------------------- मानसून सत्र से जुड़े सारे अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...
Admin