ट्रम्प ट्रैरिफ पर बवाल, कांग्रेस बोली-यह WTO नियमों का उल्लंघन:दोस्ती कूटनीति का विकल्प नहीं; चीन-पाकिस्तान बाद अमेरिका से भी चुनौती मिल रही

ट्रम्प ट्रैरिफ पर बवाल, कांग्रेस बोली-यह WTO नियमों का उल्लंघन:दोस्ती कूटनीति का विकल्प नहीं; चीन-पाकिस्तान बाद अमेरिका से भी चुनौती मिल रही
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ की घोषणा की है। इसके बाद से ही कांग्रेस समेत कई पार्टियों से जुड़े लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कांग्रेस का कहना है कि अमेरिका को सभी भारतीय निर्यातों पर 25% टैरिफ और रूसी तेल खरीदने पर जुर्माना अमेरिका के साथ भारत के व्यापार के लिए बड़ा झटका है। कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने तर्क दिया कि ये विश्व व्यापार संगठन के नियमों का सीधा उल्लंघन हैं। कांग्रेस के प्रमोद तिवारी ने कहा कि शायद PM इससे डर गए होंगे, इसलिए वे इसकी जवाबदेही नहीं लेना चाहेंगे। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पोस्ट में 1 अगस्त से भारत पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की। उन्होंने यह भी कहा कि रूस से तेल खरीदने पर भारत को एडीशनल पेनाल्टी का सामना करना पड़ेगा। पढ़िए किसने क्या-क्या कहा... --------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें... भारत-अमेरिका में 6 महीने बाद भी ट्रेड डील क्यों नहीं: भारत एग्रो-डेयरी सेक्टर में छूट को तैयार नहीं भारत और अमेरिका के बीच फरवरी में ट्रेड डील पर बातचीत शुरू हुई थी। यानी 6 महीने हो चुके हैं, लेकिन दोनों देश अभी तक किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच पाए हैं। अमेरिका, भारत के एग्री और डेयरी सेक्टर में एंट्री चाहता है, लेकिन भारत इसके लिए तैयार नहीं है। इसके अलावा भारत अपने छोटे और मंझोले उद्योगों (MSME) को लेकर ज्यादा सावधानी बरत रहा है। अभी भारत पर अमेरिका ने 10% टैरिफ लगा रखा है। पढ़ें ट्रेड डील न हो पाने की 4 संभावित वजहें...