टेकऑफ के 18 मिनट बाद एअर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी-लैंडिंग:कार्गो गेट खुला होने का संकेत मिला; जयपुर से मुंबई जा रहा था विमान

टेकऑफ के 18 मिनट बाद एअर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी-लैंडिंग:कार्गो गेट खुला होने का संकेत मिला; जयपुर से मुंबई जा रहा था विमान
जयपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एअर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। यह फ्लाइट जयपुर से मुंबई के लिए रवाना हुई थी। टेकऑफ के महज 18 मिनट बाद ही फ्लाइट में टेक्निकल प्रॉब्लम आ गई। इसके बाद पायलट ने जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई। एअर इंडिया की फ्लाइट AI-612 की मिड एयर प्रॉब्लम को टेक्निकल टीम ने दुरुस्त कर लिया। इसके बाद शाम 4 बजकर 29 मिनट पर फ्लाइट मुंबई एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गई। सूत्रों के मुताबिक टेकऑफ के बाद पायलट को फ्लाइट के कार्गो के गेट का साइन ऑन (गेट खुला होने का संकेत) मिला। हालांकि एअर इंडिया की ओर से अब तक विमान में आई तकनीकी खराबी को लेकर किसी तरह का आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। दरअसल, एअर इंडिया की फ्लाइट AI-612 को शुक्रवार दोपहर 1 बजकर 35 मिनट पर जयपुर से मुंबई एयरपोर्ट के लिए रवाना होना था। विमान ने अपने निर्धारित वक्त से 23 मिनट देरी से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। 18 मिनट बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग जैसे ही पायलट को कार्गो गेट साइन ऑन मिला, उन्होंने एअर ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट से संपर्क करके जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन मांगी। टेकऑफ के 18 मिनट बाद ही फ्लाइट की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हो गई। हालांकि, फिलहाल आधिकारिक तौर पर एअर इंडिया की ओर से फ्लाइट की लैंडिंग को लेकर कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है। यह एयरबस A320 Neo है। इंडिगो के प्लेन में भी आई तकनीकी खराबी जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस की जयपुर से चंडीगढ़ की फ्लाइट में भी तकनीकी खराबी आ गई। शुक्रवार को इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E-7516 दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर चंडीगढ़ के लिए रवाना होने वाली थी। लेकिन फ्लाइट के स्टार्ट होते ही तकनीकी खराबी का पता चला। इसके बाद फ्लाइट को होल्ड पर रखा गया। इंडिगो एयरलाइंस की इंजीनियरिंग विंग ने विमान की जांच की और लगभग डेढ़ घंटे में तकनीकी खराबी को दुरुस्त किया। इसके बाद दोपहर 3 बजकर 25 मिनट पर इंडिगो की फ्लाइट ने चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरी। खराब मौसम के कारण जयपुर लौटी फ्लाइट इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E - 7482 ने शुक्रवार को जयपुर से 7 बजकर 15 मिनट पर लखनऊ के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन लखनऊ में खराब मौसम होने की वजह से फ्लाइट लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड नहीं हो पाई। इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर ने फ्लाइट एक बार फिर जयपुर एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दी। रात 8 बजकर 50 मिनट पर फ्लाइट ने जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग की। 12 जून को हुआ था अहमदाबाद प्लेन क्रैश, 270 लोग मारे गए थे गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून की दोपहर एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हो गया था। हादसे में 270 लोगों की मौत हुई थी। हादसे के वक्त विमान में 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत 242 पैसेंजर सवार थे। प्लेन सवार 241 लोगों की मौत हुई। एक जीवित बचा था। प्लेन जिस हॉस्टल बिल्डिंग से टकराया था, वहां से 29 शव मिले थे। ------------------------------------- विमान से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें... अहमदाबाद प्लेन क्रैश में इकलौते बचे विश्वास कुमार सदमे में:पिता बोले- बेटा रात-रातभर नहीं सोता, चिंता में उसकी मां भी बीमार हो गई अहमदाबाद विमान हादसे को डेढ़ महीना हो गया है, लेकिन कई पीड़ित परिवार अभी भी 270 लोगों की जान लेने वाली इस त्रासदी के सदमे से उबर नहीं पाए हैं। हादसे में इकलौते बचे शख्स विश्वास कुमार भालिया का है, जिन्होंने हादसे में अपने भाई अजय को अपनी आंखों के सामने मरते देखा। (पूरी खबर पढ़ें) एअर इंडिया फ्लाइट के पिछले हिस्से में आग लगी:दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद घटना; हॉन्गकॉन्ग से आई थी, सभी यात्री सुरक्षित दिल्ली एयरपोर्ट पर एअर इंडिया के एक प्लेन के पिछले हिस्से के ऑक्सिलरी पावर यूनिट (APU) में आग लग गई। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com के मुताबिक यह प्लेन मंगलवार दोपहर 12:12 बजे हॉन्गकॉन्ग से दिल्ली आया था। (पूरी खबर पढ़ें) पटना में रनवे टच करके दोबारा उड़ा विमान:4 चक्कर लगाने के बाद दोबारा लैंडिंग हो पाई; 173 यात्रियों की सांसें अटकी रहीं दिल्ली से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E2482 मंगलवार को पटना एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद दाेबारा उड़ गई। फिर, तीन-चार चक्कर लगाने के बाद फ्लाइट ने दाेबारा लैंड किया। इस दाैरान दिल्ली से पटना आ रहे 173 यात्रियों की सांसें 5 मिनट तक अटकी रहीं। (पूरी खबर पढ़ें)