गोल्डन टेंपल को फिर बम से उड़ाने की धमकी:24 घंटे में दूसरा ई मेल भेजा, लिखा- पाइपों में RDX भरा, डॉग-बम स्क्वायड, BSF पहुंची
पंजाब में गोल्डन टेंपल को लगातार दूसरे दिन बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ये धमकी ई-मेल पर मिली है। आरोपी ने दावा किया है कि पाइपों में RDX भर दिया गया है, जिससे गोल्डन टेंपल के अंदर धमाके किए जाएंगे। हालांकि, सुरक्षा कारणों से न तो मेल और ना ही उसमें लिखे गए शब्दों को सार्वजनिक किया गया है। जांच के लिए डॉग और बम स्क्वायड पहुंचा। वहीं, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) और अमृतसर पुलिस भी अलर्ट हो गई है। BSF और पुलिस कमांडो तैनात किए गए हैं। हर आने-जाने वाले पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इससे पहले सोमवार को मेल पर ही गोल्डन टेंपल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। SGPC सचिव की 3 बड़ी बातें... 2023 में हेरिटेज स्ट्रीट पर 3 बार धमाके हुए पहला धमाका 6 मई 2023: रात करीब 11:15 बजे अमृतसर की हेरिटेज स्ट्रीट (जो गोल्डन टेंपल से कुछ मीटर की दूरी पर है) में पहला धमाका हुआ। यह एक कम तीव्रता वाला IED विस्फोट था। किसी के हताहत होने की खबर नहीं थी, लेकिन लोगों में डर फैल गया। कुछ खिड़कियों के शीशे टूट गए। दूसरा धमाका 8 मई 2023: सुबह 6:30 बजे के आसपास उसी इलाके में फिर से एक धमाका हुआ। यह भी कम तीव्रता का था, लेकिन इसमें एक व्यक्ति घायल हुआ। पास की दुकानों को मामूली नुकसान पहुंचा। इलाके को घेरकर जांच शुरू की गई। तीसरा धमाका 10 मई 2023: रात 12:15 बजे तीसरा धमाका हुआ, जिसमें एक संदिग्ध बैग मिला। विस्फोट हल्का था, लेकिन लोगों में भय और भ्रम का माहौल बन गया। पुलिस और बम स्क्वॉड ने तुरंत कार्रवाई की। ---------- गोल्डन टेंपल से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें... गोल्डन टेंपल को RDX से उड़ाने की धमकी, SGPC की टास्क फोर्स और अमृतसर पुलिस हाई अलर्ट पर पंजाब के अमृतसर में गोल्डन टेंपल को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी सोमवार को ईमेल के जरिए आई। इसके बाद गोल्डन टेंपल के अंदर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की टास्क फोर्स और बाहर पुलिस तैनात की गई है। पूरी खबर पढ़ें...
Admin