गुरुग्राम में छात्रा का गैंगरेप कर चलती कार से फेंका:कोचिंग सेंटर जाते वक्त दिनदहाड़े उठाया, अरावली की पहाड़ियों में ले गए

गुरुग्राम में छात्रा का गैंगरेप कर चलती कार से फेंका:कोचिंग सेंटर जाते वक्त दिनदहाड़े उठाया, अरावली की पहाड़ियों में ले गए
हरियाणा के गुरुग्राम में 2 युवकों ने कोचिंग सेंटर जा रही 17 साल की नाबालिग छात्रा को दिनदहाड़े किडनैप कर लिया। इसके बाद वह उसे काले रंग की कार में अरावली पहाड़ियों की तरफ ले गए। फिर नशा खिलाकर अर्धबेहोशी की हालत में उसका गैंगरेप किया। इसके बाद आरोपी चलती कार से उसे नीचे फेंककर फरार हो गए। आरोपियों ने पहले छात्र से इंस्टाग्राम पर फ्रेंडशिप की थी। छात्रा जब घर आकर रोने लगी तो परिवार को पूरी वारदात का पता चला। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को इस बारे में शिकायत की। पुलिस ने 2 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला... बिहार की रहने वाली है नाबालिग पुलिस के मुताबिक छात्रा का परिवार मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले के एक गांव का रहने वाला है। नाबालिग के पिता ने बताया कि वह मानेसर की एक कंपनी में काम करता है और उसकी पत्नी घर पर बच्चों के साथ रहती है। उसके चार बच्चे हैं और जिस लड़की के साथ रेप किया गया है, वह सबसे बड़ी है।