गुरुग्राम के दंपती की हाईब्रिड कार में अचानक आग लगी:AC वेंट से निकला धुआं, बोनट खोलते भड़की; बेटे का एडमिशन कराने कुरुक्षेत्र गए थे

गुरुग्राम के दंपती की हाईब्रिड कार में अचानक आग लगी:AC वेंट से निकला धुआं, बोनट खोलते भड़की; बेटे का एडमिशन कराने कुरुक्षेत्र गए थे
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सड़क पर चलती सियाज हाइब्रिड कार में अचानक आग लग गई। जिस वक्त हादसा हुआ, उस समय कार में गुरुग्राम निवासी दंपती सवार थे। कार चला रहे महिला के पति ने तुरंत कार रोकी और समय रहते दोनों ने बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। दंपती के मुताबिक, वे अपने बेटे के एडमिशन के लिए कुरुक्षेत्र आए थे। रात को कार से घूमने निकलने थे कि AC वेंट से अचानक धुआं निकलने लगा। जब बोनट खोला तो आग की भयंकर लपटें निकलने लगीं। कुछ ही देर में कार आग का गोला बन गई। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड कर्मी को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस और फायर बिग्रेड कर्मियों आग पर काबू पाया। टीम को आग पर काबू पाने में आधा घंटा लगा। मगर, तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला... फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियों ने बुझाई आग कार में आग लगी देख अनुज ने तुरंत डायल 112 और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर 2 गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। फायर टीम को आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। आग लगने की वजह नहीं पता, जांच जारी पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है। अभी कार में आग लगने का कारण नहीं पता चल सका है। शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन कार पूरी तरह जल चुकी है। इन वजहों से लग सकती है कारों में आग, इन्फोग्राफिक्स में जानिए...