गुरुग्राम की टेनिस प्लेयर का मर्डर पूरी प्लानिंग से हुआ:बेटा जानबूझकर दूध लेने भेजा; घर छोड़ना चाहती थी राधिका, कोच से चैटिंग सामने आई
हरियाणा के गुरुग्राम में बिल्डर बाप दीपक यादव ने इंटरनेशनल टेनिस प्लेयर बेटी राधिका यादव का मर्डर पूरी प्लानिंग के साथ किया था। वह करीब 15 दिन से इसकी योजना बना रहा था। यह मौका उसे गुरुवार (10 जुलाई) को मिला। दीपक यादव रोजाना खुद दूध लेने के लिए जाता था। मगर, कत्ल वाले दिन उसने बेटे धीरज को दूध लेने भेज दिया। उसकी योजना थी कि बेटा उसकी प्लानिंग में कोई अड़ंगा न बने, इसलिए बहाने से उसे घर से बाहर भेज दिया। इस मामले में अब और भी कई खुलासे हो रहे हैं। राधिका की हत्या का मामला अब राधिका के अफेयर से जुड़ता जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वजीराबाद में दीपक के पड़ोसियों ने बताया कि राधिका इंटरकास्ट मैरिज करना चाहती थी। हालांकि पिता पुराने ख्यालों का था। किसी दूसरी जाति में शादी के लिए वह राजी नहीं था। वह इससे नाखुश रहने लगा था। उसे यह भी शक था कि इंस्टाग्राम के जरिए ही राधिका किसी से जुड़ी थी। इसी वजह से घर में विवाद रहता था। जिसकी वजह से राधिका घर छोड़ना चाहती थी। इस मामले में बेंगलुरु के एक कोच के साथ राधिका की चैट भी सामने आई है। इस चैट में राधिका उनसे घर से किसी भी तरह निकलने की बात कर रही है। वह विदेश जाने को लेकर भी डिस्कस कर रही है। परिचित से बोला आरोपी- मैंने पाप किया है
वहीं एक परिचित ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि वह कस्टडी के बाद दीपक से मिला। उसने कहा कि मैंने पाप किया है। बेटी मेरी इज्जत थी लेकिन समाज की बातें मेरे लिए जहर बन गईं थीं। गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने पुष्टि की कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूला कि उसने कत्ल के लिए योजना बनाई थी। इसीलिए बेटे को बाहर भेजा। फिर किचन में खाना बना रही बेटी को गोली मार दी। बाकी बातों को लेकर उन्होंने कहा कि अभी पुलिस के पास एकेडमी के विवाद का एंगल आया है। डिटेल्ड इन्वेस्टिगेशन जारी है। ग्राउंडमैन को वॉट्सऐप पर मैसेज किया था- मैं कल आऊंगी
वहीं, एकेडमी के ग्राउंडमैन संदीप ने बताया कि मर्डर से पहले राधिका ने उनसे नॉर्मल तरीके से बातचीत की थी। ऐसा कहीं लग नहीं रहा था कि कोई ऐसी घटना हो सकती है। राधिका ने वॉट्सऐप पर अंतिम मैसेज में लिखा था- मैं कल आऊंगी। राधिका की ग्राउंडमैन के साथ चैटिंग राधिका जिंदा न बच पाए, इसलिए करीब जाकर मारी थीं गोलियां
पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि दीपक किसी भी तरह यह नहीं चाहता था कि राधिका किसी के आने तक जिंदा बच सके। इसलिए उसने करीब से जाकर उसे गोलियां मारीं। पोस्टमॉर्टम करने वाले बोर्ड में शामिल डॉक्टर ने भी इसकी पुष्टि की। डॉक्टर ने कहा राधिका को गोलियां करीब से मारी गई थी। एक गोली ने उसके दिल को पूरी तरह डैमेज कर दिया था, जबकि 2 गोलियों से आंत पूरी तरह फट गई। खून ज्यादा बहने की वजह से करीब आधे घंटे में ही उसकी मौत हो गई। इसके अलावा पुलिस को अभी भी पिता दीपक की उस थ्योरी पर शक है, जिसमें उसने कहा है कि समाज के तानों से परेशान होकर उसने बेटी की हत्या की। यही वजह है कि कोर्ट ने आरोपी को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। आज (12 जुलाई) पुलिस उसे दोबारा कोर्ट में पेश करेगी। राधिका के फिजियोथेरेपिस्ट रहे डॉ. मनोज डीएम ने कहा वह खेल में बड़ा नाम कमाना चाहती थी। विंबलडन खेलना उसका सपना था। अब पढ़िए राधिका यादव की मौत कैसे हुई... यहां जानिए पुलिस ने इस मामले में अब तक क्या-क्या किया... भाई ने दी मुखाग्नि, पिता को नहीं लाया गया था
पोस्टमॉर्टम के बाद राधिका यादव का अंतिम संस्कार शाम 6 बजे पैतृक गांव वजीराबाद में कर दिया गया। उसके छोटे भाई धीरज यादव ने मुखाग्नि दी। इस दौरान चाचा कुलदीप यादव, उनका बेटा पीयूष यादव सहित अन्य सगे संबंधी भी मौजूद रहे। आरोपी को अंतिम संस्कार के लिए नहीं लाया गया। बताया गया कि परिवार ने राधिका के अंतिम संस्कार में उसे बुलाने के लिए पुलिस से कोई बात नहीं की थी। --------------------------- राधिका मर्डर केस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें :- वह रील, जिसके बाद टेनिस प्लेयर की हत्या हुई: राधिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी हरियाणा के गुरुग्राम में जिस रील के बाद पिता ने टेनिस प्लेयर बेटी राधिका यादव की हत्या कर दी, वह सामने आ गई है। रील राधिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी, जिसमें वह को-एक्टर इनामुल हक के साथ नजर आ रही थी। राधिका के इनामुल के साथ सीन देखकर लोगों ने आपत्तिजनक टिप्पणियां करना शुरू कर दी थीं। पूरी खबर पढ़ें... राधिका के को-एक्टर की 24 घंटे में दूसरी बार सफाई:इनामुल बोले- हिंदू-मुस्लिम एंगल दिया जा रहा, टेनिस प्लेयर से रिश्ते पर उठ रहे सवाल हरियाणा के गुरुग्राम में जूनियर इंटरनेशनल टेनिस प्लेयर राधिका यादव के मर्डर केस में एक्टर इनामुल हक ने 24 घंटे में दूसरी बार सफाई दी है। दुबई में मौजूद इनामुल हक ने कहा कि राधिका के साथ सिर्फ म्यूजिक वीडियो की शूटिंग में काम किया था। मेरा इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। पूरी खबर पढ़ें... टेनिस प्लेयर राधिका मर्डर, पिता की थ्योरी पर 7 सवाल:खुद सवा करोड़ में एकेडमी खुलवाई, सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट क्यों, मां भी चुप गुरुग्राम में टेनिस प्लेयर राधिका यादव की पिता दीपक यादव ने 4 गोलियां मारकर हत्या कर दी। एक गोली कंधे पर और 3 गोलियां उसकी छाती के बराबर पीठ पर लगीं। पिता के बयान से लेकर मां की चुप्पी तक कई ऐसे सवाल हैं, जो हाई प्रोफाइल बन चुके इस हत्याकांड की वजह को लेकर संदेह पैदा कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
Admin