खबर हटके- चीन में मधुमक्खियों को मिल रही मिलिट्री ट्रेनिंग:धरती की तरफ आ रहा एलियन स्पेसशिप; जानिए ऐसी 5 रोचक खबरें

खबर हटके- चीन में मधुमक्खियों को मिल रही मिलिट्री ट्रेनिंग:धरती की तरफ आ रहा एलियन स्पेसशिप; जानिए ऐसी 5 रोचक खबरें
क्या आपने कभी सोचा है कि मधुमक्खियां युद्ध लड़ सकती हैं? चीनी वैज्ञानिक इन दिनों मधुमक्खियों को मिलिट्री ट्रेनिंग देकर युद्ध के लिए तैयार कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ वैज्ञानिकों ने दावा किया है एलियन का एक स्पेसशिप धरती की तरफ बढ़ रहा है। चीन के बीजिंग इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों ने मधुमक्खियों को कंट्रोल करने के लिए सबसे छोटा ब्रेन कंट्रोलर बनाया है। इसका वजन सिर्फ 74 मिलीग्राम है। इस डिवाइस को मधुमक्खी की पीठ पर लगाया जाता है, फिर पिन को दिमाग में लगाकर इलेक्ट्रिक पल्स से डायरेक्शन कंट्रोल किया जाता है। वैज्ञानिकों ने बताया कि 10 में से 9 बार मधुमक्खी ने सही रिस्पॉन्स दिया। ये मधुमक्खियां इंसानों के बनाए मिनी ड्रोन से बढ़िया काम करते हैं। साथ ही ये मिलिट्री के सीक्रेट ऑपरेशन में भी ज्यादा इफेक्टिव होंगे। फिलहाल बैटरी को लेकर काम किया जा रहा। छोटे साइज का होने के चलते यह डिवाइस ज्यादा समय तक नहीं चल पाता। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने हाल ही में दावा किया कि उन्होंने सोलर सिस्टम से बाहर एक अनोखी चीज देखी है। यह ऑब्जेक्ट 2.17 लाख किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से धरती की तरफ बढ़ रही है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि ये कोई चट्टान नहीं बल्कि एलियन का स्पेसशिप हो सकता है। वैज्ञानिकों ने इसे 3I/ATLAS नाम दिया है। 1 जुलाई से NASA इस ऑब्जेक्ट पर नजर बनाए हुए है। NASA के मुताबिक, इस साल 30 अक्टूबर को यह ऑब्जेक्ट सूरज के सबसे करीब पहुंचेगा। NASA ने कहा- प्रोजेक्शन के हिसाब से यह ऑब्जेक्ट धरती से 21 करोड़ किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा। हमें चिंता करने की जरूरत नहीं है। हालांकि वैज्ञानिक पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह ऑब्जेक्ट स्पेसशिप है या कॉमेट। ऑस्ट्रेलिया में 20 साल की शार्लेट समर्स ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी का एक्सपीरियंस शेयर किया है। उन्होंने बताया कि वे सालभर से पेट दर्द और गैस की समस्या से जूझ रही थी। ऐसे में उन्हें कभी पता नही चला कि वे प्रेग्नेंट हैं। लेकिन लंबे समय बाद जब जांच कराने पहुंची तो प्रेग्नेंसी कन्फर्म हुई। फिर 17 घंटे बाद ही दर्द बढ़ा तो उनकी डिलीवरी भी हो गयी। डॉक्टर्स ने इसे क्रिप्टिक प्रेग्नेंसी नाम दिया है। यह तब होता है जब एक महिला को प्रेग्नेंसी के आखिरी स्टेज तक भी अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में पता नहीं चलता। हालांकि शार्लेट की इस प्रेग्नेंसी पर लोगों ने फ्रॉड करने के आरोप लगाए। इसके जवाब में उन्होंने क्वींसलैंड हेल्थ के अस्पताल के डॉक्यूमेंट्स साझा किए। फिलहाल दोनों पार्टनर अपने नए बच्चे के साथ खुश हैं। पिछले हफ्ते नॉर्थ ग्रीनलैंड के समुद्री तट पर बसे घरो के सामने रातों-रात बर्फ का विशाल पहाड़ बहकर आ गया। अब इस एरिया में रहने वाले लोगों को आशंका है कि ये बर्फ का पहाड़ जमीन से टकराकर टूटता है तो इससे आस पास के घर वालों को काफी नुकसान होगा। इस पहाड़ के चलते पूरे एरिया में अलर्ट है, मछुआरों को मछली पकड़ने नहीं जाने दिया जा रहा है। यह पहला मौका नहीं है जब नॉर्थ ग्रीनलैंड को ऐसे खतरे का सामना करना पड़ा है। 2018 में भी एक विशाल बर्फ का पहाड़ इसी पोर्ट पर बहकर आ गया था। उसका वजन करीब 11 टन था और वह इतना बड़ा था कि अंतरिक्ष से भी दिखाई दे रहा था। इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि या तो तेज हवाएं या समुद्री लहरों से बर्फ का पहाड़ दूसरी दिशा में चला जाएगा। हाल ही में राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में चोरों ने एक किराना स्टोर से ढाई लाख रुपए की सिगरेट और 30 हजार कैश चुरा लिया। दुकान मालिक मुकेश मित्तल सुबह करीब 8 बजे अपनी दुकान पर पहुंचे, तो दुकान में सामान बिखरा हुआ था। पीछे की दीवार में एक बड़ा सुराख दिखा। गांववालों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। फिर शुरुआती तहकीकात करने के बाद थानाधिकारी जितेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि आसपास के सभी CCTV कैमरों की जांच की जा रही है। फिलहाल, दो संदिग्ध CCTV कैमरे में नजर आए हैं, जिनके चेहरे के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...