कॉमनवेल्थ गेम्स-2030 के लिए भारत की बिड कैबिनेट से मंजूर:14 अगस्त को IOA ने भारत की बिडिंग को मंजूरी दी थी
भारत 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करने के लिए बिड करेगा। बुधवार केंद्रीय कैबिनेट ने भारत के बिडिंग प्रपोजल को मंजूरी दे दी है। 13 दिन पहले 14 अगस्त को इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) ने भारत की बिडिंग को मंजूरी दी थी। अब भारत को 31 अगस्त तक फाइनल बिडिंग प्रपोजल देना होगा। कनाडा के रेस से बाहर हो जाने के बाद भारत के लिए 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी पाने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। पिछले महीने कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स के डायरेक्टर डैरेन हॉल की लीडरशिप में एक टीम ने अहमदाबाद स्थित आयोजन स्थलों का दौरा किया था। साथ ही गुजरात सरकार के अधिकारियों से मीटिंग भी की थी। पिछले साल 2036 ओलिंपिक के लिए दावेदारी की थी
CWG के अलावा, भारत 2036 के ओलिंपिक गेम्स की मेजबानी की तैयारी भी कर रहा है। पिछले साल नवंबर में भारत ने ओलिंपिक गेम्स-2036 की मेजबानी हासिल करने के लिए दावेदारी पेश की थी। 2032 तक के ओलिंपिक मेजबान तय हो चुके हैं। 2032 की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन शहर को दी गई है। जबकि 2028 के ओलिंपिक लॉस एंजिलिस में होने हैं। 2 एशियन भी करा चुका है भारत
भारत अब तक 3 मल्टी स्पोर्ट्स गेम्स की मेजबानी कर चुका है। इनमें 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स, 1982 और 1951 के एशियन गेम्स शामिल हैं। --------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़िए... सिफ्ट कौर समरा ने एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में डबल गोल्ड जीते ओलिंपियन सिफ्ट कौर समरा ने कजाकिस्तान के शिमकेंट में खेले जा रहे 16वीं एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में मंगलवार को विमेंस 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन (3P) में गोल्ड मेडल जीता। सिफ्ट कौर का एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में यह पहला गोल्ड है। पढ़ें पूरी खबर
Admin