ओवल टेस्ट में भारत 52 रन से आगे:इंग्लैंड पहली पारी में 247 रन पर ऑलआउट; तीसरे दिन का खेल दोपहर 3:30 बजे से होगा
ओवल टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 75 रन बना लिए हैं। टीम की बढ़त 52 रन की हो गई है। यशस्वी जायसवाल 51 और आकाश दीप 4 रन बनाकर नाबाद हैं। शनिवार को दोपहर 3:30 बजे से तीसरे दिन का खेल शुरू होगा। शुक्रवार को मुकाबले के दूसरे दिन इंग्लैंड ने पहली पारी में 247 रन बनाए। टीम को भारत की पहली पारी के स्कोर 224 रन के आधार पर 23 रन की बढ़त मिली। इंग्लैंड से जैक क्रॉली ने 64 और हैरी ब्रूक ने 53 रन की पारी खेली। भारत से प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज को 4-4 विकेट मिले। इससे पहले कल पहले सेशन में करुण नायर के 57 रन की बदौलत भारत ने 224 रन बनाए। इंग्लैंड से गस एटकिंसन ने 5 विकेट झटके। जोश टंग को 3 विकेट मिले। दूसरे दिन के टॉप परफॉर्मर... पहले दिन करुण नायर की फिफ्टी
नंबर-5 पर करुण नायर उतरे, वहीं नंबर-8 पर वॉशिंगटन सुंदर बैटिंग करने आए। दोनों ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत का कोई और विकेट नहीं गिरने दिया। करुण 52 और सुंदर 19 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। दोनों दूसरे दिन भारत की पारी आगे बढ़ाएंगे। इंग्लैंड से क्रिस वोक्स को भी 1 विकेट मिला। पढ़ें पूरी खबर... _________________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें... सिराज एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के टॉप विकेट टेकर:इंग्लैंड का भारत के खिलाफ तीसरा सबसे तेज शतक, प्रसिद्ध-रूट के बीच बहस; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का आखिरी टेस्ट द ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। शुक्रवार को मुकाबले का दूसरा दिन था। दिन का खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 2 विकेट पर 75 रन बना लिए। यहां भारत 52 रन आगे है। पूरी खबर
Admin