इंटरनेशनल टेनिस खिलाड़ी की पिता ने हत्या की:हरियाणा में मां के जन्मदिन पर 4 गोलियां मारीं; बेटी के एकेडमी चलाने से नाराज था
हरियाणा के गुरुग्राम में जूनियर इंटरनेशनल टेनिस प्लेयर राधिका यादव (25) की उसके ही पिता दीपक यादव ने गोली मारकर हत्या कर दी। दीपक ने पिस्टल से कुल 5 गोलियां चलाईं, जिसमें एक कंधे पर और 3 पीठ में लगीं। वहीं एक फायर मिस हुआ। राधिका बचने के लिए भागी भी थीं। सेक्टर 57 में प्राइवेट एजेंसी के सिक्योरिटी गार्ड प्यारे लाल ने बताया कि राधिका की हत्या के बाद आरोपी पिता बाहर आया और कहा- मैंने बेटी को मार दिया। राधिका की मां का कल जन्मदिन था। घटना गुरुवार की है। पुलिस ने आरोपी दीपक यादव को घर से ही अरेस्ट किया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि राधिका टेनिस एकेडमी चलाती थीं, उससे अच्छी कमाई हो रही थी। उसके पिता को लोग ताने मारते थे कि बेटी की कमाई खा रहा है। इससे वह नाराज था। एकेडमी खोलने के लिए पिता ने सवा करोड़ रुपए दिए थे परिजन के मुताबिक राधिका को टेनिस एकेडमी खोलने के लिए पिता ने ही सवा करोड़ रुपए दिए थे। लेकिन महीनेभर बाद ही एकेडमी बंद करने के लिए बेटी पर दबाव बनाना शुरू कर दिया था। परिवार से यह भी पता चला कि एकेडमी को लेकर 15 दिन से बाप-बेटी में रोजाना झगड़ा हो रहा था। गुरुवार को भी पिता ने उसे टेनिस एकेडमी बंद करने को कहा, लेकिन राधिका नहीं मानी और दोनों में बहस हुई। जिसके बाद आरोपी पिता ने गुस्से में आकर उसे गोलियां मार दीं। हालांकि, पहले सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर हत्या करने की बात सामने आई थी, लेकिन पुलिस ने इससे इनकार किया है। पुलिस ने आरोपी पिता को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया। गुरुग्राम के सिविल अस्पताल में राधिका के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। 3 डॉक्टरों के बोर्ड ने एक गोली पीठ और 3 छाती से निकालीं। उसकी आंत और दिल डैमेज था। शाम को परिवार ने राधिका का अंतिम संस्कार कर दिया। FIR के 3 पॉइंट में पढ़िए 1. किचन में खाना बनाते वक्त 3 गोलियां मारीं आरोपी दीपक के भाई कुलदीप यादव ने FIR दर्ज कराई है। कुलदीप ने कहा कि वजीराबाद गांव में स्थित घर की पहली मंजिल पर दीपक, उसकी पत्नी मंजू और बेटी राधिका रहते थे, जबकि मैं अपने परिवार के साथ ग्राउंड फ्लोर पर रहता हूं। गुरुवार सुबह दीपक का राधिका के साथ एकेडमी बंद करने को लेकर विवाद हुआ। जब राधिका किचन में खाना बना रही थी, उसी वक्त दीपक ने पीछे से उसे अपनी लाइसेंसी पिस्टल से 3 गोलियां मार दीं। 2. रसोई में खून से लथपथ पड़ी थी राधिका
कुलदीप ने कहा कि सुबह के समय मैं ग्राउंड फ्लोर पर था। मैंने तेज आवाज सुनी और जब मैं पहली मंजिल पर गया तो राधिका को रसोई में खून से लथपथ पड़े पाया। पिस्टल ड्राइंग रूम में पड़ी थी। मैं और मेरा बेटा उसे एशिया मैरिंगो अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 3. मर्डर के बाद वहीं बैठा रहा पिता
कुलदीप ने कहा कि मेरे भाई ने पाॅइंट थ्री टू बोर की पिस्टल का इस्तेमाल किया और वह उसी की थी, जिसका लाइसेंस भी है। राधिका किचन में खून से लथपथ पड़ी थी और दीपक भी पास में बैठा था। पुलिस ने वहीं से दीपक को हिरासत में ले लिया। मां बोली- मैं घटना के वक्त घर पर नहीं थी
राधिका की मां मंजू यादव ने पुलिस को बताया कि घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं थीं। उन्हें बुखार था। हालांकि राधिका के चाचा कुलदीप का कहना है कि फायरिंग के वक्त राधिका की मां घर की पहली मंजिल पर मौजूद थी। खबर में आगे बढ़ने से पहले इस पोल में शामिल होकर अपनी राय दीजिए... अब पिता की जुबानी, हत्या की पूरी कहानी.. पुलिस बोली- रील या वीडियो की वजह से हत्या की बात गलत
गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने कहा कि किसी रील या वीडियो की वजह से हत्या की बात गलत है। सिर्फ टेनिस एकेडमी के विवाद में राधिका की हत्या हुई। इनाम ने कहा- राधिका से मैं ज्यादा टच में नहीं था
इस बीच मीडिया ने उस कलाकार से बात की, जिनके साथ राधिका एक वीडियो में नजर आई थीं। उनका नाम इनाम है। इनाम ने कहा कि मैं मुंबई में रहता हूं। मैं राधिका से ज्यादा टच में नहीं था। इनका कैमरा लुक अच्छा था। क्यूट लगती थीं। अपनी मां के साथ सेट पर आई थीं। कारवां वीडियो उनके पिता को काफी पसंद आया था। ऐसा राधिका ने मुझे बताया था। स्कूल में पढ़ाई के दौरान टेनिस खेलना शुरू किया
राधिका यादव ने स्कॉटिश हाई इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की। 2018 में कॉमर्स में 12वीं क्लास पास की। स्कूल के शुरुआती दिनों में ही राधिका ने टेनिस खेलना शुरू कर दिया था। हाल ही में युवा खिलाड़ियों को कोचिंग देने के लिए एक एकेडमी शुरू की थी। राधिका ने 4 नवंबर 2024 तक आईटीएफ महिला युगल में अपने करियर की सर्वोच्च 113वीं रैंकिंग हासिल की थी। इंटरनेशनल लेवल पर पहचान बना चुकी थीं राधिका... -------------- ये खबरें भी पढ़ें... टेनिस प्लेयर मर्डर, राधिका का को-एक्टर सामने आया:इनामुल बोला- उसके पिता को नहीं जानता, मां मिलीं थीं; शायद वो एक्टिंग नहीं करना चाहती थी हरियाणा के गुरुग्राम की इंटरनेशनल टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या के मामले में पुलिस जांच में 'कारवां' नाम से एक वीडियो एल्बम भी सामने आया है, जिसे राधिका यादव ने एक साल पहले शूट कराया था। इसमें इनामुल ने उनके साथ को-एक्टर के तौर पर काम किया था। उसने बताया कि राधिका के पिता को उनका वीडियो खूब पसंद आया था। मां तो सैट पर भी आई थी। पढ़ें पूरी खबर... राधिका मर्डर, पिता की ताने वाली थ्योरी पर 7 सवाल:खुद सवा करोड़ में एकेडमी खुलवाई, मां की चुप्पी, सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट क्यों गुरुग्राम में टेनिस प्लेयर राधिका यादव की पिता दीपक यादव ने 4 गोलियां मारकर हत्या कर दी। एक गोली कंधे पर और 3 गोलियां उसकी छाती के बराबर पीठ पर लगीं। हत्या के बाद पिता ने कहा कि लोग उसे ताना मारते थे कि बेटी की टेनिस एकेडमी की कमाई खा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
Admin