अरुणाचल में रेप-छेड़छाड़ के आरोपी को भीड़ ने मार डाला:थाने से बाहर लाकर मर्डर, इलाके में कर्फ्यू; लड़कियों के पेट दर्द की शिकायत से खुलासा
अरुणाचल प्रदेश की लोअर दिबांग घाटी में 11 जुलाई को असम के युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद रोइंग कस्बे में कर्फ्यू लगाया गया है। युवक पर हॉस्टल में रह रहीं नाबालिग लड़कियों के रेप और यौन शोषण का आरोप था। पीड़ित परिवारों की शिकायत पर युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया था। जब बात इलाके में फैली तो सैकड़ों लोगों की भीड़ थाने गई। युवक को बाहर घसीटकर लाई और पुलिसकर्मियों के सामने ही पीटा। पुलिस गंभीर घायल आरोपी रियाज उल कुरीम को अस्पताल लेकर पहुंची। वहां दोबारा उसे पीटा गया। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। कुरीम बोंगाईगांव का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि आरोपी छात्रावास के पास एक कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करता था। आरोप है कि उसने छात्रावास में नाबालिग लड़कियों के साथ गलत काम किया। लड़कियों की तबीयत बिगड़ने पर मामले का खुलासा हुआ। 6-9 साल की 8 लड़कियों का मेडिकल कराया गया है। छात्रावास की खिड़कियों में ग्रिल नहीं, लोअर दिबांह घाटी के एसपी रिंगु न्गुपोक ने बताया कि छात्रावास में बुनियादी सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। खिड़कियों पर ग्रिल नहीं है। स्लाइडिंग दरवाजों पर ताला लगाने की सुविधा नहीं है। आरोपी छात्रावास परिसर में बेरोकटोक घुसता था। 10 जुलाई की शाम पीड़ित परिवारों के साथ बैठक हुई थी। इसमें छात्रावास के शिक्षक भी मौजूद थे। रात करीब साढ़े आठ बजे पीड़ित परिवारों ने मजदूरों पर हमला किया। आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस ने 17 मजदूरों की जान बचाई। 11 जुलाई को लोगों ने आरोपी को एक कॉलोनी से पकड़ा। उसे पीटा गया। आरोपी को पुलिस थाने ले आई थी। बाद में भीड़ थाने में घुस आई और आरोपी पर हमला किया था। ओडिशा: रेप के आरोपी की हत्या, जंगल में शव जलाया ओडिशा के गजपति जिले में 60 साल के रेप के आरोपी की हत्या करके शव जला दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने 10 लोगों को अरेस्ट किया था, जिनमें 8 महिलाएं और दो पुरुष थे। पुलिस ने गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर वन क्षेत्र के पास एक पहाड़ी से मृतक की हड्डियां और राख बरामद की थी। पुलिस ने बताया था कि जिन महिलाओं को पकड़ा गया है, वे सभी यौन शोषण का शिकार हुईं थीं। पूरी खबर पढ़ें... .................. यह खबर भी पढ़ें... ‘बाबा ने मेरा 12 बार रेप किया, फिर अबॉर्शन कराया’: पद्मश्री कार्तिक महाराज पर आश्रम में रेप-मारपीट का आरोप, बाबा बोले- सब झूठ मुर्शिदाबाद की रहने वाली शोभना (बदला हुआ नाम) ने पद्मश्री कार्तिक महाराज के खिलाफ नबग्राम थाने में रेप की FIR दर्ज करवाई है। उनका आरोप है कि 6 महीने तक कई बार न सिर्फ उनका रेप किया गया, बल्कि इस दौरान प्रेग्नेंट होने पर निजी नर्सिंग होम में अबॉर्शन कराने के लिए मजबूर भी किया गया। पूरी खबर पढ़ें...
Admin