सावन में रायसेन से निकली पहली कावड़ यात्रा:110 किमी पैदल चलकर खुन खुन बाग दरबार पहुंचेंगे श्रद्धालु; नर्मदा जल से होगा अभिषेक

सावन में रायसेन से निकली पहली कावड़ यात्रा:110 किमी पैदल चलकर खुन खुन बाग दरबार पहुंचेंगे श्रद्धालु; नर्मदा जल से होगा अभिषेक
सावन माह की शुरुआत के साथ ही रायसेन की खुन खुन बाग दरबार समिति ट्रस्ट ने पहली बार कावड़ यात्रा का आयोजन किया है। शनिवार सुबह बरेली स्थित भारकच्छ घाट से श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा का जल भरकर यात्रा शुरू की। घाट पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद हर-हर महादेव और हर-हर गंगे के जयकारों के साथ यात्रा रवाना हुई। 110 किलोमीटर पैदल चलकर अभिषेक करेंगे कावड़िए समिति के विकास शर्मा ने बताया कि कावड़िए 110 किलोमीटर पैदल चलकर पहले सावन सोमवार को खुन खुन बाग दादाजी दरबार पहुंचेंगे। वहां पार्थिव शिवलिंग का नर्मदा जल से अभिषेक किया जाएगा। यह पहला मौका है जब कावड़ यात्रा दादा के दरबार तक जाएगी। पार्थिव शिवलिंग भी बनाएंगे रास्ते में आने वाले सभी शिव मंदिरों में भी नर्मदा जल से अभिषेक और पूजा-अर्चना की जाएगी। दरबार में सावन सोमवार से पार्थिव शिवलिंग का निर्माण भी किया जाएगा।