दतिया में आज 4 घंटे बिजली कटौती:सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई बंद रहेगी
मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी आज यानी मंगलवार को प्री-मानसून मेंटेनेंस करेगी। इसके तहत सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कई ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। कंपनी ने लोगों से सहयोग की अपील की है।
33 केवी सरसई फीडर के तहत उनाव और सरसई सब स्टेशन के क्षेत्र प्रभावित होंगे। साथ ही 33 केवी सीतापुर फीडर के अंतर्गत सीतापुर, बड़ौनकला और बरगवां सब स्टेशन से जुड़े इलाकों में भी बिजली नहीं रहेगी। कंपनी ने बताया कि कामद, गुजर्रा, पिपरौआकलां, सरसई, परासरी, बड़ौनी, घूघसी, लमकना, उरीना, रिछारी और ठकुरपुरा आबादी फीडर प्रभावित रहेंगे। इसके अलावा लहराकला, नयाखेड़ा, वरधुवां, बगेदरी, कमरारी, हतलई, उदगवां और जुझारपुर आबादी फीडर भी बंद रहेंगे। धमना, बेहरूका, पचोखरा और सीतापुर के पंप फीडर भी प्रभावित होंगे। कंपनी ने बताया कि तकनीकी आवश्यकताओं के अनुसार बिजली कटौती का समय घटाया या बढ़ाया जा सकता है। कंपनी ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
Admin