रतलाम में आज 4 घंटे बिजली कटौती:सुबह 11 से 3 बजे तक बंद रहेगी सप्लाई; 50 से ज्यादा क्षेत्र होंगे प्रभावित
रतलाम में बिजली कंपनी की ओर से मानसून से पहले महू रोड उपकेंद्र पर मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है। इस कारण आज यानी मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक उपकेंद्र से जुड़े 50 से अधिक क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। जिन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी, उनमें कोर्ट परिसर, नगर निगम, गीता मंदिर रोड, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मेन ब्रांच, डीआरएम ऑफिस, न्यू रोड, दो बत्ती, पुलिस लाइन और फ्रीगंज सहित कई प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं। इसके अलावा महू रोड, महू रोड बस स्टैंड, गीता मंदिर रोड, यामाहा शोरूम, रंगोली मैरिज हॉल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, लोकेंद्र भवन, सिंडिकेट बैंक, फ्रीगंज, दो बत्ती, डाट की पुल, डीआरएम ऑफिस, होटल बालाजी पैलेस, पुलिस लाइन, रोटरी हॉल, अजंता पैलेस, रतलाम प्लाजा, न्यू रोड, गुरुनानक बेकरी, गुलमोहर कॉलोनी, टीआईटी रोड, राज बॉक्स, उजाला पैलेस, दिलबहार चौराहा में भी सप्लाई बंद रहेगी। 4 घंटे नहीं रहेगी बिजली
यादगार होटल, स्टेशन रोड, मनोहर गली, विक्रम नगर, ऑफिसर कॉलोनी, राजस्व नगर, आनंद पैलेस, शेरानीपुरा, आनंद कॉलोनी, पीएचई ऑफिस, कृषि उपज मंडी, खातीपुरा, श्री कालिका माता मंदिर, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, जिला पंचायत, पुराना कलेक्ट्रेट ऑफिस, पीडब्ल्यूडी ऑफिस, हाथीखाना, रामबाग, पैलेस रोड आदि क्षेत्रों में भी बिजली बंद रहेगी। बिजली कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, कार्य की प्रकृति के अनुसार समय कम या ज्यादा हो सकता है। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है।
Admin