हिमाचल में 7 सितंबर तक स्कूल-कॉलेज बंद:शिमला में चलती बस पर चट्टानें गिरीं, 2 महिलाओं की मौत; एयरफोर्स से 5 हेलिकॉप्टर मांगे

हिमाचल में 7 सितंबर तक स्कूल-कॉलेज बंद:शिमला में चलती बस पर चट्टानें गिरीं, 2 महिलाओं की मौत; एयरफोर्स से 5 हेलिकॉप्टर मांगे
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बीच ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई। लाहौल स्पीति के बारालाचा में आज दोपहर के वक्त 3 इंच बर्फबारी हुई। इससे बारालाचा टॉप पर तीन ट्रक फंस गए। इसके बाद पुलिस ने इन्हें रेस्क्यू किया। वहीं रामपुर से शिमला आ रही प्राइवेट बस पर दोपहर तीन बजे पहाड़ी से बड़ी बड़ी चट्टानें गिर गई। इसमें 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 यात्री घायल है। यह हादसा रामपुर से लगभग 30 किलोमीटर दूर बिथल में पेश आया। शिमला में DC-SP की रिव्यू मीटिंग के बाद सीएम सुक्खू ने कहा, कल एयरफोर्स से पांच हेलिकॉप्टर मांगे गए हैं। इनमें भरमौर में फंसे श्रद्धालुओं को निकाला जाएगा। भारी बारिश से हो रहे नुकसान को देखते हुए सरकार ने 7 सितंबर तक सभी प्राइ‌वेट और सरकारी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी कर दी है। टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ को भी छुट्टी दी गई है। शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने आदेशों में साफ किया कि स्कूलों के मुखिया को सुनिश्चित बनाना होगा कि अगले चार दिन तक ऑनलाइन कक्षाएं ली जाए। तकनीकी शिक्षा विभाग ने भी आदेश जारी कर आईटीआई, पॉलिटेक्निक, फॉर्मेसी कॉलेज और इंजीनियरिंग कॉलेज में भी छुट्टी कर दी गई है। मंडी के जोगेंद्रनगर के कुंडुनी गांव में पहाड़ दरकने से 10 जमींदोज हो गए। यहां 6 से ज्यादा घर गिरने के कगार पर हैं। प्रशासन ने गांव खाली कराते हुए 24 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया। कुल्लू के अखाड़ा बाजार में देर रात लैंडस्लाइड की चपेट में आने से 2 घर गिर गए, जिसमें NDRF जवान समेत 2 लोग दब गए। इससे पहले, मंडी के सुंदरनगर में लैंडस्लाइड से 2 घरों के मलबे में दबने से 7 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें 4 एक ही परिवार के सदस्य थे। शिमला के रामपुर में भी विश्वकर्मा मंदिर का एक हिस्सा टूट गया। शिमला के कृष्णानगर में भी 6 घरों में दरारें आने के बाद उन्हें खाली करवा दिया गया है। उधर, किन्नौर नेशनल हाईवे 5 पर वांगतू में सड़क किनारे खड़े 5 ट्रक पहाड़ी से पत्थर गिरने से क्षतिग्रस्त हो गए। सिरमौर के पांवटा साहिब में दो घर गिरी नदी में समा गए। भारी बारिश से नुकसान के PHOTOS... बारिश के पल-पल के अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...