सीहोर में पिछले साल से ज्यादा बारिश:बुधनी-रेहटी में सबसे ज्यादा 557 और 560 एमएम वर्षा; सड़कें हुई जलमग्न
सीहोर जिले में शुक्रवार से मानसून सक्रिय है। बीते 24 घंटों में भेरुंदा में सबसे अधिक 28 मिमी, श्यामपुर में 22 मिमी, रेहटी में 21 मिमी, बुधनी में 18 मिमी, आष्टा में 12 मिमी और सीहोर में 11.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। शासकीय कृषि कॉलेज के मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. एसएस तोमर ने बताया कि आसमान में बादलों की घनता बढ़ी है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफलाइन के प्रभाव से आज भी बारिश जारी रहने की संभावना है। अब तक रेहटी में सर्वाधिक 560.4 मिमी बारिश इस मानसून सीजन में अब तक रेहटी में सर्वाधिक 560.4 मिमी और बुधनी में 557 मिमी बारिश हुई है। भेरूंदा में 384 मिमी, सीहोर में 361.7 मिमी, इच्छावर में 351 मिमी, श्यामपुर में 331.8 मिमी, आष्टा में 216 मिमी और जावर में 185 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जिले में कुल औसत बारिश 368.4 मिमी हो चुकी है, जो पिछले साल की इसी अवधि में हुई 209.3 मिमी बारिश से काफी अधिक है।
Admin