सीएम मोहन यादव आज ट्रांजिट विजिट पर:इंदौर से दिल्ली रवाना होंगे, एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों से मिलेंगे
सीएम डॉ. मोहन यादव आज इंदौर ट्रांजिट पर रहेंगे। वह इंदौर एयरपोर्ट आकर दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सीएम मोहन यादव शाम 5 बजे उज्जैन हेलिपैड से रवाना होकर 5.20 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेगे। इंदौर एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों से सामान्य मुलाकात करने के बाद सीएम 5.25 बजे इंदौर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सीएम यादव दिल्ली में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात्री विश्राम दिल्ली में ही करेंगे। शुक्रवार को इंदौर में सीएम डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025' में 5 अलग-अलग सेक्टर को 12 हजार 360 करोड़ रुपए की सौगात दी थी। इस कार्यक्रम के पहले सीएम अभय प्रशाल पहुंचे और विद्यार्थियों के कॉपी वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उन्होंने विद्यार्थियों को कॉपियां बांटी। इसके बाद सीएम यादव ने केसर बाग स्थित आयोजित कार्यक्रम में एक बगिया मां के नाम का भूमिपूजन किया था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कॉन्क्लेव में होटल, पर्यटन, रियल एस्टेट और इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्रों के प्रमुख निवेशकों से संवाद किया था। सीएम डॉ यादव सपत्नीक भस्म आरती में हुए शामिल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शनिवार को उज्जैन में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सपत्नीक सावन मास के दूसरे दिन श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्मारती दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद शिप्रा नदी के नरसिंह घाट पर डुबकी लगाई। विदेश प्रवास पर रवाना होने से पहले प्रदेशवासियों की समृद्धि और कल्याण की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि "बाबा महाकाल की असीम कृपा से ही मध्यप्रदेश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। मैं बाबा से प्रार्थना करता हूं कि हमारा प्रदेश आत्मनिर्भरता, रोजगार, शिक्षा और आध्यात्म के मार्ग पर सतत आगे बढ़ता रहे। सीएम यादव ने यह भी कहा कि सावन महाकाल की कृपा प्राप्त करने का सर्वोत्तम समय होता है, और इस पवित्र माह में किया गया संकल्प निश्चित ही जनकल्याण में परिणत होता है। भस्मारती के बाद उन्होंने गर्भगृह में विशेष पूजा की और महाकाल की नगरी उज्जैन से प्रदेश की भावनात्मक और आध्यात्मिक एकता का संदेश भी दिया।
Admin