सिवनी में अनियंत्रित होकर फिसली बाइक; दो किसान घायल:गंभीर घायल को जबलपुर रेफर, घर लौटते समय भालीवाड़ा के पास हादसा
घंसौर थाना क्षेत्र के भालीवाड़ा गांव के पास रात में एक बाइक दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान दुर्गेश बरकड़े (26) और अरविंद यादव के रूप में हुई है। दोनों भालीवाड़ा के निवासी हैं। घटना उस समय हुई जब दोनों घंसौर से अपने घर लौट रहे थे। भालीवाड़ा गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचित किया। घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घंसौर थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह झारिया ने बताया कि दुर्घटना की जांच की जा रही है। दुर्घटना स्थल पर आमतौर पर लोगों और वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। पुलिस लगातार लोगों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील कर रही है।
Admin