शाह बोले- तेजस्वी चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं कर पाएगा:बेगूसराय में कहा- इस बार NDA प्रचंड बहुमत लाएगी; मंच से गिरिराज के लिए बजवाईं तालियां
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बिहार के बेगूसराय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को मालिक बताया। शाह ने कहा- 'हमारे यहां नेता थोपे नहीं जाते, नीचे से उठ कर ऊपर आते हैं। मैं एक ऐसा कार्यकर्ता हूं, जिसके करियर की शुरुआत एक बूथ अध्यक्ष के रूप में शुरू हुई है।' उन्होंने कहा कि, 'बिहार विधानसभा चुनाव में NDA प्रचंड बहुमत लाएगी। इसके बाद तेजस्वी यादव चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं कर पाएगा।' अपने भाषण के दौरान अमित शाह ने मंच से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के लिए ताली भी बजवाई। अमित शाह ने कहा कि 'राहुल गांधी ने घुसपैठियों को बचाने के लिए वोटर अधिकार यात्रा निकाली थी। वोटर लिस्ट से सिर्फ घुसपैठियों का नाम काटेगा, किसी भारतीय का नहीं। बिहार से चुन-चुन कर घुसपैठियों को निकालेंगे। SIR घुसपैठियों के प्रदूषण से मुक्त कराने के लिए किया गया है। लालू प्रसाद से सवाल करते हुए अमित शाह ने कहा कि घुसपैठियों का नाम कटा है तो आपके पेट में दर्द क्यों हो रहा है।' इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को रोहतास में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूछा, 'लालू जी, राबड़ी जी बिहार को समृद्ध कर सकते हैं क्या। उन्होंने कहा, ये लोग सिर्फ अपना और अपने परिवार का सोचते हैं।' उन्होंने कहा, 'हमें आज यहां से तय कर के जाना है कि इस क्षेत्र की 80 फीसदी सीटें हमारे पास हो। ये संकल्प लेकर हमें जाना है।' शाह ने कहा, 'अभी राहुल बाबा यात्रा कर के गए। क्या आपको इसका विषय पता है। इस यात्रा का विषय शिक्षा, बिजली, सड़क, रोजगार नहीं था। यात्रा का विषय था जो बांग्लादेश से घुसपैठिए आए हैं। शाह ने पूछा- आप बताइए किसी का वोट कटा है क्या। राहुल ने घुसपैठिया बचाओ यात्रा निकाली थी।' अमित शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा, 'ये चुनाव सरकार बनाने का नहीं है। ये चुनाव 3 तिहाई से ज्यादा बहुमत से सरकार बनाने का चुनाव है। आप संकल्प लेकर जाइए, मोदी की नेतृत्व में बिहार में सरकार बनानी है।' अमित शाह की 5 बड़ी बातें क्यों शाह ने संभाली कमान-यहां 22 में सिर्फ दो सीट जीता था NDA 2024 लोकसभा चुनाव में शाहाबाद में NDA का खाता तक नहीं खुला था, जबकि 2020 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी सिर्फ दो सीट ही जीत पाई थी। ऐसे में इस बार शाहाबाद पर भाजपा की विशेष नजर है। गृहमंत्री अमित शाह ने खुद कमान संभाल ली है। भाजपा के पूर्व मंत्री और चेनारी विधायक मुरारी प्रसाद गौतम ने कहा, 'अमित शाह के आने से विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ेगा। कार्यकर्ता और जोश के साथ अपने-अपने क्षेत्र में काम करेंगे।' अमित शाह के दौरे के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...
Admin