लुधियाना में सतलुज से बांध टूटा:लोग बचाव में जुटे, प्रशासन से मांगी मदद; आज CM की कैबिनेट मीटिंग, कल मोदी आएंगे

लुधियाना में सतलुज से बांध टूटा:लोग बचाव में जुटे, प्रशासन से मांगी मदद; आज CM की कैबिनेट मीटिंग, कल मोदी आएंगे
पंजाब के लुधियाना में सतलुज दरिया का तेज बहाव से अभी भी खतरा बना हुआ है। रविवार तक ससराली क्षेत्र में पानी ने कटाव किया, जिसे रोकने के लिए आर्मी, एनडीआरएफ और लोकल प्रशासन की टीमें लोगों के साथ अब तक जुटी हुई हैं। वहीं, आज सोमवार को बूथगढ़ ससराली में भी जमीन का काफी हिस्सा पानी में समा गया। ग्रामीण बलबीर ने बताया कि हालात ज्यादा विकट हैं। ग्रामीण अपने स्तर बचाव कार्य में जुटे हुए है। प्रशासन से भी मदद मांगी है। उधर, भाखड़ा बांध की गोविंद सागर झील का खतरे का निशान 1680 फीट है। मगर, अभी भी भाखड़ा बांध खतरे के निशान से लगभग 2.60 फीट कम हैं। यहां जलस्तर सोमवार को 1677.39 फीट था। इसके साथ ही भाखड़ा बांध से टरबाइनों और फ्लड गेटों के माध्यम से 66863 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। चारों फ्लड गेट सात फुट तक खोले गए है। हालांकि यह राहत की बात है, क्योंकि पानी ज्यादा आने की वजह से एक सप्ताह पहले यह 10 फुट तक खोलने पड़े थे। इसके अलावा नंगल डैम से विभिन्न नहरों और सतलुज नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। नंगल हाइडल नहर का जलस्तर 9000 क्यूसेक, आनंदपुर हाइडल नहर का जलस्तर 9000 क्यूसेक और सतलुज दरिया में 47000 क्यूसेक पानी चल रहा है। आज भारत मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) की तरफ से कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है। अगले 5 दिनों तक भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। हालांकि, मालवा के कुछ जिलों को छोड़कर, अन्य पंजाब में सामान्य बारिश होने के हालात बने रहेंगे। वहीं, आज 12 दिनों के बाद आज पंजाब के स्कूल-कॉलेज दोबारा खुले हैं। मगर, बाढ़ग्रस्त इलाकों में शिक्षण संस्थान अगले आदेश तक बंद रहेंगे। ऐसे ही हालातों को लेकर पंजाब सरकार भी सतर्क है। कल PM नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान सेहत खराब होने के बाद भी आज कैबिनेट की बैठक लेंगे। वे मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में दाखिल हैं। इस दौरान वे अस्पताल से ही कैबिनेट के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे। वहीं, दूसरी तरफ़ सभी मंत्री उनके निवास पर जुटेंगे। पंजाब की बाढ़ से जुड़े अपडेट्स... कई फेमस हस्तियों ने पंजाब की बाढ़ पर जताई चिंता बॉलीवुड एक्टर सलमान ने अपने रियलिटी शो बिग बॉस के दौरान पंजाब में आई बाढ़ पर चिंता जताई। इसके अलावा हॉकी कैप्टन हरमनप्रीत सिंह ने पंजाब में बाढ़ की स्थिति पर दुख जताया है। क्रिकेटर युवराज सिंह ने अमृतसर डीसी साक्षी साहनी के प्रयासों की तारीफ की है। कहा कि विपरीत परिस्थितियों में आईएएस साक्षी सहनी जैसी शख्सियतें हमें हौसला देती हैं। उधर, यूरोप के मालटा में बिग ब्रेकिंग कार्यक्रम के दौरान पंजाबी गायक अर्जन ढिल्लों ने लोगों से मदद करने की गुहार लगाई। पंजाब में बाढ़ की मौजूदा स्थिति... मौसम का पल-पल का अपडेट जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...