राहुल गांधी की गुजरात यात्रा हुई रद्द:दिल्ली में खराब मौसम के कारण फ्लाइट कैंसिल, जूनागढ़ में ट्रेनिंग कैंप का समापन हुआ
कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को गुजरात के जूनागढ़ आने वाले थे, लेकिन दिल्ली में खराब मौसम के चलते उनकी फ्लाइट कैंसिल हो गई। वे यहां पार्टी के जिला और शहर प्रमुखों से चर्चा करने वाले थे। इसके साथ ही आज जूनागढ़ में चल रहे शहर और जिला कांग्रेस अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। देश का बड़ा मुद्दा 'वोट चोरी' 12 सितंबर के शिविर में राहुल गांधी ने कहा था कि कुश्ती में एक नियम होता है, जब विरोधी आपको हरा दे, तो आपको उसे हराना नहीं होता, बल्कि बचकर निकलना होता है। गुजरात भाजपा का गढ़ है, यहाँ भाजपा नेता आप पर चाहे जितना भी दांव लगा लें, आप शांति से निकल जाइए, बाकी रास्ता आसानी से मिल जाएगा। जूनागढ़ में भी राहुल गांधी ने 'वोट चोरी' का मुद्दा उठाते हुए कहा था कि कहा कि मणिपुर का मुद्दा लंबे समय से चल रहा है, लेकिन अब देश का बड़ा मुद्दा 'वोट चोरी' है। हरियाणा और महाराष्ट्र में जनादेश छीना गया। लोग अब हर जगह पीएम को ‘वोट चोर’ कहने लगे हैं। चुनावों में धांधली कर सरकारें बनाई जा रही हैं और जनता का विश्वास टूट रहा है। राहुल गांधी ने गुजरात कांग्रेस के नेताओं को यह भी भरोसा दिलाया है कि आपके लिए मैं बैठा हूं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हर विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। जिलाध्यक्षों से संबंधित क्षेत्र के संबंध में जानकारी लेंगे। गुजरात में अपनी यात्रा के दौरान जिलाध्यक्षों के घर ही भोजन करेंगे और उनके साथ समय बिताएंगे। इसकी शुरुआत कहां से होगी और किस तरह सभी विधानसभा सीटों को कवर किया जाएगा, इसका रोड मैप अगले महीने तय किया जाएगा। राहुल गांधी 7 महीने में 6वीं बार गुजरात आएंगे गुजरात में कांग्रेस 1995 से सत्ता से बाहर है
1995 से अब तक राज्य में सात विधानसभा चुनाव हो चुके हैं, यानी 1995, 1998, 2002, 2007, 2012 और 2017, 2022, और इन सभी चुनावों में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इतना ही नहीं, 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस सभी 26 लोकसभा सीटों पर हार गई, हालाँकि 2024 के लोकसभा चुनावों में उसे जीतने के लिए एक सीट ज़रूर मिली। -------------------------------------------------- राजनीति से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें... राहुल बोले- गुजरात कांग्रेस के आधे नेता BJP से मिले:हमारे बब्बर शेर चेन से बंधे; यहां पार्टी नाकाम यह कहने में शर्म नहीं लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस लीडर राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस की लीडरशिप में दो तरह के लोग हैं। उनमें बंटवारा है। एक हैं जो जनता के साथ खड़े हैं, जिनके दिल में कांग्रेस की विचारधारा है। दूसरे वे हैं, जो जनता से कटे हुए हैं, दूर बैठते हैं और उनमें से आधे बीजेपी से मिले हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें... राहुल बोले- गुमनाम दलों को ₹4300 करोड़ कहां से मिले:पूछा- क्या चुनाव आयोग इस चंदे की जांच करेगा या एफिडेविट मांगेगा? कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को गुजरात में गुमनाम राजनीतिक दलों को मिले 4300 करोड़ रुपए के चंदे पर चुनाव आयोग (EC) से सवाल किए। उन्होंने दैनिक भास्कर की रिपोर्ट शेयर कर कहा कि इन 10 पार्टियों ने इतना बड़ा चंदा तो लिया, लेकिन सिर्फ 39 लाख रुपए खर्च दिखाया। पूरी खबर पढ़ें...
Admin