महाराष्ट्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसी को साड़ी पहनाई:PM मोदी की छेड़छाड़ की गई फोटो शेयर की थी; दोनों पार्टियों के वर्कर्स में बहस
महाराष्ट्र के कल्याण में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ता को साड़ी पहनाई और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की। कांग्रेस कार्यकर्ता प्रकाश पागरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साड़ी में मॉर्फ (छेड़छाड़) की हुई तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसके जवाब में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पागरे को बुलाया और उन्हें साड़ी पहनने के लिए मजबूर किया गया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा के कल्याण जिला अध्यक्ष नंदू परब ने किया। इधर, कांग्रेस ने भाजपा की कार्रवाई की कड़ी आलोचना की। कल्याण जिला कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पोते ने इसे ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताया। घटना के बाद दोनों पार्टियों के बीच सड़क पर बहस और विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। घटना की 3 तस्वीरें... कांग्रेस अध्यक्ष बोले- भाजपा नेताओं पर कार्रवाई नहीं होती जिला कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पोते ने कहा कि पागरे 73 साल के वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ता हैं। अगर उन्होंने कुछ गलत पोस्ट किया है, तो भाजपा को उन्हें भ्रमित करके साड़ी पहनाने की बजाय पुलिस में शिकायत करनी चाहिए थी। उन्होंने पुलिस से मांग की कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाए। भाजपा अध्यक्ष बोले- नेताओं के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेंगे भाजपा के जिला अध्यक्ष परब ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री की इस तरह की अपमानजनक तस्वीर डालना बिल्कुल गलत है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर कोई फिर हमारे नेताओं का अपमान करने की कोशिश करेगा, तो भाजपा कड़ी कार्रवाई करेगी। --------------------------------------------
Admin