महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव- 29 निगमों, 2869 सीटों का रिजल्ट:25 निगमों पर महायुति का कब्जा, BJP+ ने 118 सीटें जीतकर उद्धव से BMC छीनी

महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव- 29 निगमों, 2869 सीटों का रिजल्ट:25 निगमों पर महायुति का कब्जा, BJP+ ने 118 सीटें जीतकर उद्धव से BMC छीनी
महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में भाजपा और उसके गठबंधन वाली पार्टियों यानी महायुति ने एकतरफा जीत हासिल की है। राज्य चुनाव आयुक्त के मुताबिक 29 नगर निगमों की सभी 2,869 सीटों का रिजल्ट आ गया है। इस चुनाव में BJP ने 1425 सीटें जीतीं हैं। एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 399 और अजित पवार की नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) को 167 सीटों पर जीत मिली। मुंबई के बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) में 227 वार्ड के नतीजे भी शुक्रवार देर रात घोषित कर दिए गए। जिसमें BJP ने 89, शिवसेना ने 29, कांग्रेस ने 24, शिवसेना (UBT) ने 65 और MNS ने 6 सीटें जीती हैं। AIMIM को 8, NCP को 3, समाजवादी पार्टी को 2 और NCP (SP) को सिर्फ एक सीट मिली। इसके अलावा नागपुर, पुणे, ठाणे, नवी मुंबई, पिंपरी चिंचवाड और नासिक में भी भाजपा गठबंधन को ही जीत मिली है। मुंबई में पहली बार बीजेपी का मेयर बन सकता है: चार साल से चुनाव न होने से पद खाली है; 30 साल से शिवसेना का कब्जा था महाराष्ट्र की 8 नगर निगम के रिजल्ट… महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव से जुड़े पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…