ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार:नशा करने वालों को महंगे दामों पर करते थे सप्लाई
इंदौर क्राइम ब्रांच ने ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 15.35 ग्राम ब्राउन शुगर, दो मोबाइल और 1 बाइक बरामद हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्राउन शुगर की कीमत करीब 2 लाख रुपए है। एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ क्राइम ब्रांच की टीम लगातार काम कर रही है। मुखबीर की सूचना पर टीम पहले भी कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। टीम की चैकिंग के दौरान पेपर ट्रेड लिंक के पास पोलोग्राउंड के पास से 2 संदिग्ध युवक दिखे। जो पुलिस की गाड़ी को देखकर घबरा गए। टीम ने घेराबंदी कर उन्हें रोककर पूछताछ की तो उन्होंने अपने नाम नीरज गोस्वामी (23) निवासी राज नगर और मनीष बजाज (25) निवासी नगीन नगर बताया। नशे का आदि है आरोपी पुलिस ने आरोपियों के पास से 15.35 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की। प्रांरभिक पूछताछ में पता चला कि आरोपी नशा करने के आदि है और नशे की लत को पूरा करने के लिए अवैध मादक पदार्थ सस्ते दाम में खरीदकर महंगे दामों पर अवैध मादक पदार्थ नशा करने वालों को महंगे दामों में बेचा करते है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे और भी जानकारी निकाली जा रही है। उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी टीम अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई करने वालों को पकड़ चुकी है।
Admin