बहादुरगढ़ में 300 गाड़ियां डूबीं:सांप के डसने से बच्चा मरा, कबड्‌डी खिलाड़ी और व्यक्ति यमुना में डूबा

बहादुरगढ़ में 300 गाड़ियां डूबीं:सांप के डसने से बच्चा मरा, कबड्‌डी खिलाड़ी और व्यक्ति यमुना में डूबा
हरियाणा में मानसून का असर अभी खत्म नहीं हुआ। रविवार को पानीपत, फतेहाबाद और हिसार में बारिश हुई। पलवल में दोस्तों के साथ यमुना नदी में नहाने के लिए गया कबड्डी खिलाड़ी डूब गया। अभी उसका सुराग नहीं लगा है। वहीं बहादुरगढ़ में मारुति के स्टॉक यार्ड में खड़ी 300 नई गाड़ियां डूब गईं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंबाला, फतेहाबाद और हिसार में जलभराव वाले इलाकों का दौरा किया। जींद और हिसार में CM ने काफिला रुकवाकर लोगों से बातचीत की। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने रविवार को रोहतक के महम और कलानौर में जलभराव वाले क्षेत्रों का जायजा लिया। हुड्‌डा खुद ट्रैक्टर चलाकर प्रभावित इलाकों में पहुंचे। वहीं, मारकंडा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 0.20 मीटर नीचे आ गया है। यह नदी कुरुक्षेत्र में मुश्किलें बढ़ा रही थी। मौसम से जुड़े बड़े अपडेट्स मौसम के PHOTOS... पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...