बसंतपुरा के सरकारी स्कूल मार्ग पर दबंगों का कब्जा:ग्रामीणों ने की शिकायत, एसडीएम ने तहसीलदार को दिए अतिक्रमण हटाने के निर्देश
भिंड के लहार SDM विजय सिंह यादव ने मिहोना और मछंड क्षेत्र के सरकारी स्कूलों और आयुष केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम बसंतपुरा में स्कूल मार्ग पर दबंगों द्वारा किए गए अतिक्रमण की शिकायत ग्रामीणों ने की। SDM ने मौके पर जाकर स्थिति देखी और मिहोना तहसीलदार श्रीनिवास शर्मा को तीन दिन में सीमांकन कर रास्ता बहाल कराने के निर्देश दिए। कई स्कूलों और आयुष केंद्रों का लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान SDM के साथ ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रौन अरुण कुमार मिश्रा भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय नौधा, प्राथमिक विद्यालय नवलपुरा, माध्यमिक विद्यालय बसंतपुरा और आयुष्मान स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुरा का निरीक्षण किया। पाठ्यपुस्तकों का वितरण पूरा, रिकॉर्ड भी सही
निरीक्षण के दौरान SDM ने नवीन प्रवेशी बच्चों के सर्वे की जानकारी ली। शिक्षकों ने बताया कि सभी पाठ्यपुस्तकों का वितरण हो चुका है और रिकॉर्ड संधारित है। नवलपुरा में सड़क सुधारने के निर्देश
नवलपुरा विद्यालय निरीक्षण के दौरान स्कूल मार्ग पर दोनों ओर मोरम डलवाकर रास्ता सुधारने के निर्देश ग्राम सरपंच को दिए गए। बसंतपुरा स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण धीमा
आयुष्मान स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुरा में टीकाकरण की व्यवस्था धीमी पाई गई। इस पर SDM ने बीएमओ डॉ. अनिल शर्मा को निर्देश दिए कि नजदीकी एएनएम की तत्काल तैनाती कर टीकाकरण को नियमित किया जाए। हेल्दी लीवर कैंपेन की भी जांच की
SDM ने हेल्दी लिवर कैंपेन के तहत बीएमआई जांच खुद कराई और पूरे अभियान की जानकारी ली। डॉक्टरों ने बताया कि लिवर स्कैनिंग, जरूरी दवाएं और परामर्श मरीजों को उपलब्ध कराया जा रहा है। मौके पर आयरन, कैल्शियम, जिंक टैबलेट, ओआरएस व मौसमी दवाएं पर्याप्त मात्रा में मौजूद थीं।
Admin