दतिया में ट्रैफिक पुलिस ने 58 वाहनों के काटे चालान:27 हजार रुपए जुर्माना वसूला; नंबर प्लेट, हूटर और स्टिकर पर रखी नजर

दतिया में ट्रैफिक पुलिस ने 58 वाहनों के काटे चालान:27 हजार रुपए जुर्माना वसूला; नंबर प्लेट, हूटर और स्टिकर पर रखी नजर
दतिया जिले में सोमवार रात पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती दिखाई। शहर और थानों के अलग-अलग इलाकों में जगह-जगह चेकिंग प्वाइंट्स लगाए गए। दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की गई। नंबर प्लेट, हूटर और स्टिकर पर नजर चेकिंग के दौरान नंबर प्लेट में गड़बड़ी, अवैध हूटर और अनुचित स्टिकर लगे वाहनों पर कार्रवाई की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 58 वाहन चालकों पर चालान काटे गए, जिनसे 27,100 रुपए जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने कई थाना क्षेत्रों में सरप्राइज चेकिंग की। अचानक लगे नाकों पर हेलमेट, सीट बेल्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा और वाहन के कागजों की जांच की गई। पुलिस की अपील- नियम पालन करें पुलिस का कहना है कि लोगों की सुरक्षा और सड़क हादसों को रोकने के लिए यह अभियान जरूरी है। दतिया पुलिस ने आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी है कि भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाती रहेगी।