गुरुग्राम में नेपाली बदमाश का एनकाउंटर:फेसबुक पर नेपाल के नौकरों का गैंग बनाता; बस से भारत आता, लूटकर टैक्सी से लौटता था
हरियाणा में गुरुग्राम की क्राइम ब्रांच टीम ने नेपाल के एक बदमाश को एनकाउंटर के बाद अरेस्ट किया है। आरोपी फेसबुक पर अपना नाम बदलकर भारत में नेपाल मूल के घरेलू नौकरों के साथ दोस्ती कर चोरियों-लूटपाट को अंजाम देता था। एनकाउंटर के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। आरोपी की पहचान जगत बहादुर (35) के रूप में हुई है। वह नेपाल के कैलाली जिले में टिकनपुर इलाके के वार्ड-9 का रहने वाला है। आरोपी चोरी करने बस से भारत आता था और वारदात के बाद चोरी के समान को टैक्सी में नेपाल ले जाता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जा से एक पिस्तौल, एक कारतूस, एक बैग, लोहा काटने का कटर, प्लास, पेचकस और घटनास्थल से खाली कारतूस किए बरामद किए हैं। उसके खिलाफ पंजाब और मुंबई में पहले से मामले दर्ज हैं। 2 पॉइंट्स में जानिए एनकाउंटर की कहानी... आरोपी ने पुलिस को ये बातें बताईं... आरोपी पर पंजाब-मुंबई में भी केस दर्ज
पुलिस के अनुसार, आरोपी गुरुग्राम में रहकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने इसे काबू कर लिया। आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड से पता चला कि इसके खिलाफ इस प्रकार की वारदातों को अंजाम देने का 1 गुरुग्राम, 1 पंजाब और 2 उत्तराखंड में दर्ज हैं। एक-एक केस मुंबई और नेपाल में भी है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में कुल 6 राउंड फायर हुए, जिनमें 4 राउंड आरोपी जगत बहादुर ने किए। जबकि, 2 फायर पुलिस टीम ने आरोपी पर किए। इस मुठभेड़ में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया है।
Admin