कटनी में जलभराव से स्कूली वैन फंसी:अंडरब्रिज में भरे पानी में फंसी बच्चे, स्थानीय लोगों ने रिक्शे से निकाला
कटनी में लगातार हो रही बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव के हालात बन गए हैं। मंगल नगर साउथ अंडरब्रिज में पानी भर जाने से आवागमन पूरी तरह रुक गया है। शनिवार को इसी अंडरब्रिज में स्कूली बच्चों से भरी एक वैन पानी में फंस गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चों को वैन से निकालकर रिक्शे में बैठाकर सुरक्षित बाहर निकाला। जोखिम उठाकर इन रास्तों को पार कर रहे लोग शहर के मंगल नगर, गायत्री नगर और कैलवारा फाटक के रेलवे अंडरब्रिज जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण तालाब में तब्दील हो गए हैं। लोग जोखिम उठाकर इन जलमग्न रास्तों से गुजर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति है। कटनी कलेक्टर दिलीप यादव ने बनाया कि जिला प्रशासन, पुलिस, होमगार्ड और नगर निगम की टीमें सतर्क हैं। संवेदनशील इलाकों में टीमें तैनात की गई हैं। अभी तक कोई हादसा नहीं हुआ है। प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है।
Admin