साल के आखिरी पूर्ण चंद्रग्रहण की 25 PHOTOS:देश ने 7 साल बाद देखा, 82 मिनट तक ब्लड मून रहा; 3 घंटे 28 मिनट तक चला

साल के आखिरी पूर्ण चंद्रग्रहण की 25 PHOTOS:देश ने 7 साल बाद देखा, 82 मिनट तक ब्लड मून रहा; 3 घंटे 28 मिनट तक चला
भारत समेत दुनिया के कई देशों ने रविवार रात खुली आंखों से पूर्ण चंद्रग्रहण देखा। यह रात 9:57 बजे पर शुरू हुआ और करीब 3 घंटे 27 मिनट तक रहा। करीब 82 मिनट बाद देर रात 12 बजकर 22 मिनट के बाद पृथ्वी की छाया चांद से दूर हटी और चंद्रमा अपनी दूधिया सफेदी में चमकने लगा। 27 जुलाई, 2018 के बाद यह पहली बार था जब ग्रहण को देश के सभी हिस्सों से देखा गया। भारत में तमिलनाडु से चंद्रग्रहण शुरू हुआ था। 25 फोटोज में देखिए देश-विदेश में चंद्रग्रहण... पहले देशभर में चंद्रग्रहण दिल्ली राजस्थान उत्तर प्रदेश पश्चिम बंगाल केरल तमिलनाडु अब दुनियाभर से चंद्रग्रहण की फोटोज रूस इजराइल कतर जर्मनी मिस्र पूरे भारत में चंद्रग्रहण दिखा अब समझिए चंद्रग्रहण क्या है, क्यों होता है पृथ्वी और सभी दूसरे ग्रह गुरुत्वाकर्षण बल यानी ग्रेविटेशनल फोर्स की वजह से सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाते हैं। सूर्य के चक्कर लगाने के दौरान कई बार ऐसी स्थिति बनती है जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच में आ जाती है। इस दौरान सूर्य का प्रकाश चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाता है और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ने से चंद्रग्रहण होता है। चंद्रग्रहण की घटना तभी होती है जब सूर्य, पृथ्‍वी और चंद्रमा एक सीध में हों, खगोलीय विज्ञान के अनुसार ये केवल पूर्णिमा के दिन ही संभव होता है। इसी वजह से चंद्रग्रहण केवल पूर्णिमा के दिन होते हैं। 3 तरह के होते हैं चंद्रग्रहण चंद्रग्रहण आम तौर पर 3 तरह के होते हैं। इन्हें पूर्ण, आंशिक और उपछाया चंद्रग्रहण कहा जाता है। इनमें से हर तरह के ग्रहण के लिए अलग खगोलीय स्थिति जिम्मेदार है.. ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें... साल का आखिरी चंद्रग्रहण खत्म:3 घंटे 28 मिनट चला, 82 मिनट तक ब्लड मून रहा; तमिलनाडु से शुरू हुआ था साल का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण 3 घंटे 28 मिनट बाद खत्म हो गया है। ग्रहण रविवार रात 9:56 बजे शुरू हुआ, जो 1:28 बजे तक रहा। भारत में तमिलनाडु से चंद्रग्रहण की शुरू हुआ था। इसे पूरे देशभर में देखा गया। पूरी खबर पढ़ें...