रायसेन में 3 परिवारों को मिला घर:पीएम आवास योजना के तहत CMO ने कराया ग्रह प्रवेश; 199 को स्वीकृति पत्र दिए

रायसेन में 3 परिवारों को मिला घर:पीएम आवास योजना के तहत CMO ने कराया ग्रह प्रवेश; 199 को स्वीकृति पत्र दिए
रायसेन नगर पालिका ने शुक्रवार को शहरी प्रधानमंत्री आवास योजना 1.0 के तहत तीन परिवारों को नए घर सौंपे। वार्ड 9 में वीरेंद्र राजपूत और वार्ड 4 में हेमलता कुशवाहा तथा लक्ष्मी नारायण को घरों की चाबी दी गई। इसी दौरान नगर पालिका कार्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत नए आवास स्वीकृति कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। इस योजना में 199 हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र दिए गए। कार्यक्रम में नगर पालिका प्रतिनिधि जमुना सेन, वार्ड 9 के पार्षद प्रतिनिधि राहुल परमार और सीएमओ सुरेखा जाटव मौजूद रहे। 1584 ऑनलाइन आए सीएमओ सुरेखा जाटव ने बताया कि योजना 2.0 के तहत 1584 ऑनलाइन आवेदन मिले हैं। इनमें से 305 आवेदन अनुमोदन के लिए तहसीलदार को भेजे गए हैं और 855 हितग्राहियों का सर्वे चल रहा है। नए घर पाने वाले लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री और नगर पालिका का आभार जताया।