बड़वानी में मिला 4 फीट लंबा रेड सेंडबोआ:दुर्लभ दो मुंहे सांप का रेस्क्यू कर स्नेक कैचर ने जंगल में छोड़ा
बड़वानी के अंजड तहसील के तलवाड़ा डेब गांव में शुक्रवार देर रात एक दुर्लभ दो मुंहे सांप को रेस्क्यू किया गया है। शुक्रवार रात करीब 12 बजे विश्राम जमरे के घर की सीढ़ियों के नीचे से यह सांप मिला। सर्पमित्र निलेश उपाध्याय ने इसे सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। दवाओं और सौंदर्य प्रसाधनों में किया जाता है इस्तेमाल यह रेड सेंडबोआ प्रजाति का सांप है। इसकी लंबाई 4 फीट 6 इंच और वजन 4 किलो 4 ग्राम है। यह गैर-जहरीला और शांत स्वभाव का होता है। यह सांप उत्तरी बंगाल, पूर्वोत्तर भारत और भारतीय द्वीपों को छोड़कर पूरे भारत में पाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस सांप की बड़ी मांग है। इसका इस्तेमाल विशेष दवाओं और सौंदर्य प्रसाधनों में किया जाता है। इसकी तस्करी की खबरें भी अक्सर सामने आती रहती हैं। सर्पमित्र निलेश उपाध्याय अब तक एक हजार से अधिक सांपों का रेस्क्यू कर चुके हैं। इनमें कई जहरीले और दुर्लभ प्रजातियों के सांप शामिल हैं।
Admin