कंगना ब्लॉगर से बोलीं-आप नोंचने आएंगे तो काम कैसे करेंगे:मनाली में आपदा प्रभावित इलाकों में पहुंचीं थीं, कांग्रेस ने गो बैक के नारे लगाए

कंगना ब्लॉगर से बोलीं-आप नोंचने आएंगे तो काम कैसे करेंगे:मनाली में आपदा प्रभावित इलाकों में पहुंचीं थीं, कांग्रेस ने गो बैक के नारे लगाए
हिमाचल के मंडी से सांसद एवं बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट गुरुवार को मनाली के आपदा प्रभावित इलाकों में पहुंची। इस दौरान सांसद कंगना महिला ब्लॉगर के सवालों पर भड़क गईं। उन्होंने कहा कि आप हमें नोचने आएंगे, तो हम कैसे काम करेंगे। मैं मानती हूं कि कंगना आपको बहुत बड़ी तोप लगती है। कंगना ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और हिमाचल के PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह पर भी निशाना साधा। कंगना ने कहा- ये लोग (हिमाचल सरकार) पैसे मांगते रहते हैं। इनकी भी अकाउंटेबिलिटी होनी चाहिए। राहुल और प्रियंका गांधी को भी आपदा में आना चाहिए था। प्रभावितों के साथ खड़ा होना चाहिए था। इस बीच मनाली के पतलीकूहल में विरोध का सामना करना पड़ा। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए और कंगना गो बैक के नारे लगाए। इस दौरान कुछ देर के लिए भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच गहमा-गहमी भी देखने को मिली। अब सिलसिलेवार ढंग से पूरा मामला पढ़िए... कंगना आपदा प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंची कंगना रनोट बुधवार शाम को आपद प्रभावित इलाकों के दौर के लिए मंडी से मनाली पहुंचीं। आज सुबह कंगना ने पहले सोलंग गांव का दौरा किया। यहां पर कंगना प्रभावित परिवारों से मिलीं। इस दौरान उन्होंने मनाली के तहसीलदार अनिल राणा को प्रभावित परिवार को राहत राशि प्रदान करने को कहा। सड़कों से लेकर प्रोजेक्ट्स तक को नुकसान इसके बाद कंगना ने पलचान और बाहंग का दौरा किया। बाहंग में कंगना में कहा कि- मेरा घर यहां (मनाली) पर है। सारा कारोबार और जमीन यहां है। उन्हें भी नुकसान हुआ। पूरे-पूरे रोड बैठ गए। पहले हम पढ़ने व कमाने को बाहर जाते थे। पिछले कुछ समय में हमें बड़े-बड़े प्रोजेक्ट मिले, लेकिन आपदा ने इनकी धज्जियां उड़ा दी। सांसद बोलीं- आपको लगता है कि कंगना बहुत बड़ी तोप है सांसद से जब महिला ब्लॉगर ने सवाल किया कि कंगना बॉलीवुड और राजनीति में संतुलन नहीं बैठा पा रही तो उन्होंने कहा- मैं होम मिनिस्टर से मिलने गई। पैरा मिलिट्री से मिलने गई। और तो और प्रधानमंत्री के साथ हम लोग यहां आए। मैं मानती हूं कि कंगना आपको बहुत बड़ी तोप लगती हैं। आपको लगता है कि कंगना दुनिया की क्या चीज है। मेरी हैसियत, मेरी औकात के हिसाब से है। मैं नहीं मानती कि कोई MP इतना रगड़ा है, इतना घसीटा है ऑफिस टू ऑफिस। ब्लॉगर ने जब कंगना से अगला सवाल पूछना चाहा तब कंगना ने कहा.. आप मुझ पर चढ़ाई करने आए हैं कि प्रश्न करने, चढ़ाई मत करिए, प्रश्न करिए, हम भी यहीं के वासी हैं। आप हमें नोचने आएंगे, तो हम कैसे काम करेंगे, शांत हो जाइए पहले तो, और जानिए कि मेरा भी घर यहां पर है। मुझ पर क्या बीतती होगी। मेरा भी रेस्टोरेंट है यहां पर, जिसमें कल 50 रुपए का बिजनेस हुआ, 15 लाख की सैलरी है। मेरा भी दर्द आप समझिए। मैं भी अकेली लड़की हूं, सिंगल विमन हूं। आप मुझ पर ऐसे अटैक मत करें कि कंगना कहीं से क्वीन ऑफ इंग्लैंड हैं और कुछ नहीं कर रही। कोई भी इंडिविजुअल पैसा इकट्ठा न करे सांसद से जब सवाल पूछ गया कि आप बॉलीवुड सेलिब्रिटी के नाते बहुत बड़ा अमाउंट आपदा प्रभावितों के लिए इकट्ठा कर सकती थीं, इस पर उन्होंने कहा कि कोई भी पदाधिकारी पैसा इकट्ठा नहीं कर सकता। कोई भी इंडिविजुअल पैसा इकट्ठा न करे। लोगों से भी ये आग्रह है कि कोई भी इंडिविजुअल एनजीओ में पैसा न दें। भारतीय जनता पार्टी का फंड है, आरएसएस का फंड है, डिप्टी कलेक्टर का फंड है, प्रधानमंत्री का राहत कोष है, इस तरह की कई व्यवस्थाएं मिलेंगी, लेकिन किसी भी इंडिविजुअल को फंड न दें। मेरी आपसे विनती है। हमें ये अलाउड नहीं, ये ऑफेंस है। कंगना बोलीं- दिल में रोष न रखें, मैं आपकी बेटी हूं उन्होंने कहा कि कोई भी मेरे प्रति दिल में रोष न रखे। मैं आपकी बेटी हूं। ऐसा करेंगे तो मेरा मनोबल कम होगा। मनाली अपने पैरों पर कब और कैसे खड़ा होगा, यहां छोटे व्यवसाय का क्या होगा, ये टाइम है एक साथ मिलकर खड़े होने का है। कंगना ने प्रदेश सरकार पर जंगल काटने के आरोप लगाए इस दौरान कंगना ने कहा कि हिमाचल सरकार जंगलों को काटकर लकड़ी बेच रही है। जंगल खाली किए जा रहे हैं। आपदा के बाद केंद्र ने एनएचएआई को तुरंत 200 करोड़ रुपये जारी किए। राज्य की सड़कों को खोलने का काम नहीं हो रहा। ----------- कंगना से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें... कंगना रनोट ने हिमाचल के मुख्यमंत्री पद पर दावेदारी ठोकी:बोलीं- मुझे जो काम दिया जाएगा, मैं उसे पूरा करने की कैपेबिलिटी रखती हूं हिमाचल के मंडी से सांसद बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट ने बुधवार को एक बयान देकर हिमाचल प्रदेश की राजनीति में खलबली मचा दी है। कंगना ने अगले चुनाव में हिमाचल की मुख्यमंत्री बनने की बात कही है। मुझे जिस काम में लगाया जाएगा, जो काम मुझे दिया जाएगा, वह मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से पूरा करने की कैपेबिलिटी रखती हूं। पूरी खबर पढ़ें...