आंध्र में गर्म दूध में गिरी 17-माह की बच्ची, Video:सरकारी स्कूल की रसोई में ठंडा होने रखा था दूध, इलाज के दौरान मौत

आंध्र में गर्म दूध में गिरी 17-माह की बच्ची, Video:सरकारी स्कूल की रसोई में ठंडा होने रखा था दूध, इलाज के दौरान मौत
आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के बुक्करायसमुद्रम गांव स्थित अंबेडकर गुरुकुल स्कूल में रसोई में रखे गर्म दूध में गिरने से 17 महीने की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की पहचान अक्षिता के रूप में हुई है। उसकी मां कृष्णवेणी स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करती है जो अपनी बेटी को स्कूल लेकर आई थी। घटना 20 सितंबर की है इसका वीडियो अब सामने आया है। CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि बच्ची बिल्ली का पीछा करते हुए रसोई में आती है और दूध के बर्तन से टकराकर उसमें गिर जाती है। रोने की आवाज सुनकर मां रसोई में आती है। बच्ची को बर्तन से निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 7 तस्वीरों में देखिए पूरी घटना... ------------------------